नारनौल | कांग्रेस संगठन को नई जिम्मेदारी : राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर जताया आभार

रिपोर्टर: नितिन यादव
| नारनौल
सुरेन्द्र पाराशर पूर्व सरपंच नांगतिहाडी नारनौल
सुरेन्द्र पाराशर पूर्व सरपंच नांगतिहाडी नारनौल

नारनौल। हरियाणा कांग्रेस संगठन में नई नियुक्तियों के तहत राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई, जिसमें महेंद्रगढ़ जिले की जिम्मेदारी कांग्रेस कार्यकर्ता को सौंपी गई है। नियुक्ति के बाद उन्होंने हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पंवार एवं हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष फोमलाल का आभार व्यक्त किया।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है और संगठन में मेहनती कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने का कार्य करती रही है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व का स्नेह और मार्गदर्शन उन्हें आगे भी इसी प्रकार मिलता रहे।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि नई नियुक्तियों से कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा होगा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | करोड़ों का सफाई ठेका फिर भी नारनौल गंदगी में डूबा : आखिर जिम्मेदार कौन

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल के मेहता चौक क्षेत्र में सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर, बदबू से परेशान लोग।
नारनौल के मेहता चौक क्षेत्र में सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर, बदबू से परेशान लोग।
नारनौल | शहर में स्वच्छता को लेकर किए जा रहे बड़े-बड़े दावे अब पूरी तरह सवालों के घेरे में दिखाई दे रहे हैं। शहर की गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य बाजारों तक जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। आखिर करोड़ों र...
Continue Reading

नारनौल | बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना : डेढ़ लाख नकदी और सोने-चांदी के गहने चोरी | CCTV कैमरे भी तोड़े

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल में चोरी के बाद बिखरा पड़ा घर का सामान।
नारनौल में चोरी के बाद बिखरा पड़ा घर का सामान।
नारनौल | हरियाणा के नारनौल शहर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना शहर थाना क्षेत्र के पुरानी मंडी स्थित CIA रोड की है। [caption id="attachment_7718" align="alignnone" width=...
Continue Reading

नारनौल | शांतिपूर्ण माहौल के बीच अदा की गई नमाज : सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस रही पूरी तरह मुस्तैद

हरविन्द्र यादव
|
महावीर चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में क्षेत्र में गश्त करती पुलिस टीम।
महावीर चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में क्षेत्र में गश्त करती पुलिस टीम।
नारनौल। थाना शहर नारनौल क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को सभी मस्जिदों में नमाज शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में अदा की गई। नमाज के दौरान पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रही तथा कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना प्रा...
Continue Reading
Advertisement

Trending