नूंह |11 हजार वोल्ट का करंट बना काल! : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसा युवक

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा

नूंह। नूंह-पलवल रोड स्थित सर्किट हाउस के सामने गुरुवार को एक युवक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा घायल युवक को उपचार के लिए शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ में भर्ती कराया गया।

घटना स्थल पर जांच के दौरान पुलिस को एक प्लास और कुल्हाड़ी पड़ी हुई मिली। इन सामानों के मिलने के बाद आशंका जताई जा रही है कि युवक बिजली के तार काटने या चोरी करने के प्रयास में लाइन की चपेट में आया हो सकता है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

बिजली विभाग के एसडीओ हरि किशन ने बताया कि झुलसा हुआ व्यक्ति विभाग का कर्मचारी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तौर पर मामला बिजली के तारों से छेड़छाड़ या चोरी के प्रयास का प्रतीत हो रहा है। विभाग की ओर से भी मामले की जांच की जा रही है।

वहीं, सदर थाना नूंह प्रभारी प्रवीण ने बताया कि घायल युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। युवक गंभीर रूप से झुलसा हुआ है और उसका मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में उपचार जारी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है तथा घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

पुलिस ने मौके से मिले उपकरणों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवक के होश में आने और उसकी पहचान होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस और बिजली विभाग पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटे हुए हैं।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह | तेज हवाओं संग झमाझम बारिश: बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले

बबीता वर्मा
|
नूंह के पिनगवां क्षेत्र में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज।
नूंह के पिनगवां क्षेत्र में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज।
नूंह। जिले के पिनगवां क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में शनिवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की ...
Continue Reading

नारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल | पिछले सप्ताह सामने आया एक मामला अब कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में फैल रहे अवैध सट्टा कारोबार और युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रहे नेटवर्क पर कार्रवाई करने के लिए सीआईए टीम एक सूचना के आधार पर रेड करने पहुंची थी। प...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | चेलावास हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों का फूटा गुस्सा: शव रखकर लगाया जाम, एक घंटे तक थमा यातायात

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़। गांव चेलावास में महिला की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने महेंद्रगढ़-कनीना मार्ग पर गांव उन्हाणी मोड़ के पास महिला का शव रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन क...
Continue Reading
Advertisement

Trending