नांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
नांगल चौधरी। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अपराध और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब नांगल चौधरी में अपराधियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। पूरे नगरपालिका क्षेत्र को हाईटेक निगरानी व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सुधीर चौधरी की पहल पर GPS और WiFi से लैस आधुनिक […]

नांगल चौधरी। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अपराध और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब नांगल चौधरी में अपराधियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। पूरे नगरपालिका क्षेत्र को हाईटेक निगरानी व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सुधीर चौधरी की पहल पर GPS और WiFi से लैस आधुनिक CCTV कैमरे लगाने का कार्य शुरू हो गया है।

नांगल चौधरी में हाईटेक CCTV कैमरे लगाने का कार्य करते कर्मचारी।
करीब 20 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस सुरक्षा नेटवर्क के तहत नगरपालिका क्षेत्र में 60 से 70 हाई-फ्रीक्वेंसी वायरलेस CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं। कई स्थानों पर कैमरे लगाने का काम शुरू हो चुका है और आने वाले दिनों में पूरा शहर कैमरों की निगरानी में होगा।
इन अत्याधुनिक कैमरों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये पूरी तरह वायरलेस होंगे और WiFi तकनीक पर काम करेंगे। कैमरों के माध्यम से बाजारों, मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी।
पूरे सिस्टम का कंट्रोल नांगल चौधरी पुलिस थाना में रहेगा, जहां से पुलिस हर गतिविधि पर रियल टाइम निगरानी रख सकेगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक घटना की स्थिति में पुलिस को तुरंत फुटेज उपलब्ध होगी, जिससे अपराधियों तक पहुंचना आसान होगा।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि लंबे समय से शहर में मजबूत निगरानी व्यवस्था की मांग की जा रही थी। अब कैमरे लगने शुरू होने से लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है। माना जा रहा है कि इस कदम से चोरी, लूटपाट और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा।



