ज़िला
सतनाली | बोर नंबर-19 की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा : महिलाओं-बच्चों ने किया जोरदार प्रदर्शन
सतनाली। भीषण गर्मी के बीच सतनाली कस्बे में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। कस्बे के बोर नंबर-19 की मोटर बार-बार जलने और पेयजल आपूर्ति बाधित होने से परेशान लोगों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। क्षेत्र की महिलाओं, बच्चों और ग्रामीणों ने एकत्रित होकर जोरदार प्रदर्शन किया तथा प्रशासन और जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।
ग्रामीणों का कहना है कि बोर नंबर-19 से जुड़े सैकड़ों परिवार लंबे समय से पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। विभाग द्वारा कई बार मोटर बदली और मरम्मत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। कुछ दिनों तक पानी की आपूर्ति सामान्य रहने के बाद मोटर फिर खराब हो जाती है, जिससे पूरे क्षेत्र में जल संकट खड़ा हो जाता है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही और उचित रखरखाव के अभाव में सरकारी धन की भी बर्बादी हो रही है। बार-बार मोटर जलने के बावजूद तकनीकी कारणों की गंभीरता से जांच नहीं की जा रही। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या की जड़ तक पहुंचकर समाधान किया जाता तो लोगों को बार-बार परेशानी नहीं झेलनी पड़ती।
महिलाओं ने बताया कि पानी की कमी के कारण घरेलू कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। कई बार उन्हें दूर-दराज क्षेत्रों से पानी लाना पड़ता है, जिससे समय और मेहनत दोनों की बर्बादी होती है। बच्चों और बुजुर्गों को भी पेयजल की कमी के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बोर नंबर-19 की खराब व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन करते महिला, बच्चे और ग्रामीण।
ग्रामीणों ने प्रशासन पर जनता की समस्याओं के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायतें देने और अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद केवल आश्वासन मिले हैं, लेकिन धरातल पर कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि बोर नंबर-19 की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच करवाई जाए, बार-बार मोटर जलने के कारणों का पता लगाया जाए तथा क्षेत्र में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ठोस और स्थायी कदम उठाए जाएं।
ग्रामीणों का कहना है कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए बार-बार संघर्ष करना प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके।
प्रदर्शन के दौरान एडवोकेट पवन शेखावत, एडवोकेट दिग्विजय शेखावत, गोविंद, महेंद्र, रवि, केसू, ईश्वर, अशोक, दलीप, पुरुषोत्तम, पूजा देवी, मंजू बाई, हेमलता देवी, लक्ष्मी देवी पंच, रींकू देवी, पूनम देवी, सुनीता देवी, बीना देवी, प्रमिला देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
निजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता
सतनाली | लोक निर्माण विभाग पर किसानों की जमीन हड़पने का आरोप : मंडियाली ग्रामीणों का फूटा गुस्सा | सरकार और विभाग के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
सतनाली | तेज आंधी-तूफान और बारिश से बदला मौसम का मिजाज : भीषण गर्मी से मिली राहत | कई जगह पेड़ गिरे | बिजली सप्लाई बाधित
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल7 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल5 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल20 hours agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?