खूंटी में गैस एजेंसी संचालक की कार पर फायरिंग: इलाके में दहशत

रिपोर्टर:
|
गैस एजेंसी संचालक की कार पर अपराधियों ने की फायरिंग
गैस एजेंसी संचालक की कार पर अपराधियों ने की फायरिंग

खूंटी, 24 मार्च। झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने गैस एजेंसी संचालक की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीन अपराधी मां दुर्गा गैस एजेंसी के संचालक नरेंद्र साहू के घर के सामने पहुंचे और उनकी महिंद्रा कंपनी की कार (जेएच 19 एफ 5050) को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलियां चला दीं।

घटना की सूचना मिलते ही तोरपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

तोरपा थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हालांकि, फायरिंग के पीछे की मंशा अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। कुछ लोग इस घटना को गैस वितरण से जुड़े विवाद से जोड़कर देख रहे हैं, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह | पुलिस का साइबर ठगों पर शिकंजा : सोशल मीडिया और फर्जी सिम के जरिए ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

बबीता वर्मा
|
नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया के जरिए ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया के जरिए ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
नूंह। जिले में साइबर ठगी के बढ़ते नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम टीम और जांच एजेंसियों ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, फर्जी सिम कार्ड और नकली ऑनलाइन प्रोफाइल के जरिए ल...
Continue Reading

नूंह। स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़ : क्षमता से अधिक बच्चों को ढो रही टाटा मैजिक सीज | वीडियो वायरल होने पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बबीता वर्मा
|
नूंह में स्कूली बच्चों को क्षमता से अधिक बैठाकर ले जा रही टाटा मैजिक
नूंह में स्कूली बच्चों को क्षमता से अधिक बैठाकर ले जा रही टाटा मैजिक
नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में एक निजी स्कूल के बच्चों को क्षमता से अधिक संख्या में भरकर ले जा रही टाटा मैजिक का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने तत...
Continue Reading

फतेहाबाद। टोहाना में ITI छात्र पर लाठी-डंडों से हमला : गंभीर रूप से घायल स्टूडेंट को किया अग्रोहा रेफर | पुरानी रंजिश के कारण पीटा

राजेश भाम्भू
|
घायल युवक शिंपू से पूछताछ करते पुलिस कर्मी
घायल युवक शिंपू से पूछताछ करते पुलिस कर्मी
फतेहाबाद। टोहाना शहर के रेलवे रोड पर सोमवार को 20 वर्षीय आईटीआई छात्र शिंपू पर 15-20 युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में शिंपू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टर ने अग्...
Continue Reading
Advertisement

Trending