ज़िला
विश्व यक्ष्मा दिवस पर राघोपुर में जागरूकता रैली: “टीबी मुक्त भारत” का दिया संदेश
सुपौल, 24 मार्च। विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर राघोपुर रेफरल अस्पताल परिसर से मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य लोगों को क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूक करना और इसके उपचार से जुड़ी सरकारी सुविधाओं की जानकारी देना था।
रैली में स्वास्थ्य प्रबंधक नोमान अहमद, बीसीएम शादाब अली, वरीय उपचार पर्यवेक्षक अजय कुमार वर्मा, लैब टेक्नीशियन संजीव कुमार साह सहित कई स्वास्थ्य कर्मी और बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने “जन-जन का रखें ध्यान, टीबी मुक्त भारत” का संदेश देते हुए लोगों को जागरूक किया।
रैली अस्पताल परिसर से निकलकर आसपास के क्षेत्रों में पहुंची, जहां लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और समय पर इलाज के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि सरकार द्वारा टीबी मरीजों के लिए मुफ्त जांच और दवा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे बीमारी का प्रभावी उपचार संभव है।
उन्होंने ‘निक्षय पोषण योजना’ की जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत टीबी मरीजों को इलाज के दौरान हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि उन्हें उचित पोषण मिल सके और वे शीघ्र स्वस्थ हो सकें। इसके अलावा निजी चिकित्सकों को भी प्रोत्साहित करने के लिए टीबी मरीजों की पहचान कर सरकारी पोर्टल पर नोटिफाई करने पर प्रति मरीज 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं और इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
नूंह। बृज 84 कोस परिक्रमा यात्रा को लेकर नूंह पुलिस अलर्ट : सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नूंह | पुलिस का साइबर ठगों पर शिकंजा : सोशल मीडिया और फर्जी सिम के जरिए ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
नूंह। स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़ : क्षमता से अधिक बच्चों को ढो रही टाटा मैजिक सीज | वीडियो वायरल होने पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
ब्रेकिंग न्यूज़5 days agoमहेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
सतनाली5 days agoनरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नांगल चौधरी2 days agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
नांगल चौधरी2 days agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल
-
नारनौल3 days agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार