ज़िला
विश्व जल दिवस पर हरिद्वार में स्वच्छता कर्मियों और छात्रों का सम्मान
हरिद्वार, 24 मार्च। विश्व जल दिवस 2026 के अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आईटीसी मिशन सुनहरा कल और श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस दौरान शिवालिक नगर वार्ड की मोहल्ला समितियों की महिलाओं, स्वच्छता कार्य में लगे स्वच्छ दूतों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शिवालिक नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं जनपद के स्वच्छता नोडल अधिकारी चन्द्रकान्तमणी त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और जल संरक्षण के क्षेत्र में सामूहिक प्रयास बेहद आवश्यक हैं और समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी से ही स्थायी बदलाव संभव है।
वक्ताओं ने आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा स्वच्छता और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।
गुरुग्राम | फर्जी डॉक्टर बनकर चला रहा था अस्पताल : सीएम फ्लाइंग की रेड में गिरफ्तार | पुलिस ने दर्ज किया केस
फरीदाबाद | बिजली चोरी का मामला दबाने के नाम पर रिश्वत : डीएचबीवीएन का एएलएम गिरफ्तार | विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई
चंडीगढ़ | उषा प्रियदर्शनी बनीं महिला आयोग की चेयरपर्सन : मीना परमार वाइस चेयरपर्सन नियुक्त | 5 सदस्यों को भी मिली जिम्मेदारी
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल4 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल13 hours agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी5 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता