ज़िला
गुरुग्राम में गैस की कालाबाजारी पर छापा: 20 सिलेंडर जब्त
गुरुग्राम, 27 मार्च। गैस की कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को मारुति कुंज क्षेत्र में छापेमारी कर 20 घरेलू गैस सिलेंडर और एक वाहन जब्त किया, जबकि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया।
जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक अशोक रावत ने बताया कि जब्त सिलेंडरों में 18 भरे हुए भारत गैस सिलेंडर, एक खाली सिलेंडर और एक इंडेन का खाली सिलेंडर शामिल है। उन्होंने कहा कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति और वितरण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है।
गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने मारुति कुंज में एक वाहन को रोककर जांच की। वाहन में सवार अंकुश यादव (निवासी सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश) से पूछताछ की गई, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर उसे हिरासत में लेकर सिलेंडर और वाहन जब्त कर लिए गए।
संयुक्त अभियान में सीएम फ्लाइंग, सीआईडी और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी शामिल रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे छापेमारी अभियान जारी रहेंगे और आमजन से भी कालाबाजारी की सूचना देने की अपील की गई है।
नारनौल | हरियाणा में HPS अधिकारियों के तबादले : नारनौल के डीएसपी दिनेश कुमार यादव का पुन्हाना तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
नारनौल | यूथ कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला, 6 जिलाध्यक्ष ‘होल्ड’ पर : महेंद्रगढ़ में सियासी हलचल तेज, स्थिति पर बनी अनिश्चितता
नारनौल | महिला आरक्षण पर विपक्ष का प्रचार भ्रामक : संवैधानिक प्रक्रिया समझना जरूरी : डॉ. अभय यादव
-
हरियाणा3 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा1 week agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा3 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 week agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा1 week agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद