अटेली | श्री जोतराम धाम गुजरवास में 51 धुना तपस्या शुरू : 23 जून को होगा विशाल भंडारा व जागरण

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
गुजरवास स्थित श्री जोतराम धाम में 51 धुना तपस्या के पहले दिन अग्नि के मध्य विराजमान बिल्लू भगत।
गुजरवास स्थित श्री जोतराम धाम में 51 धुना तपस्या के पहले दिन अग्नि के मध्य विराजमान बिल्लू भगत।

अटेली । श्री जोतराम धाम गुजरवास में शनिवार को 11 दिवसीय 51 धुना तपस्या का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस कठिन तपस्या का संकल्प साधक बिल्लू भगत ने लिया है।

तपस्या का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ किया गया।तपस्या का समापन 23 जून को विशाल भंडारे तथा रात्रि जागरण से किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के प्रसिद्ध कलाकार बाबा जोतराम की महिमा का गुणगान करेंगे।

श्रद्धालुओं ने बताया कि 51 धुना तपस्या भारतीय सनातन परंपरा की अत्यंत कठिन एवं दिव्य साधना है। इस दौरान साधक 11 दिन तक अग्नि के मध्य बैठकर निरंतर ईश्वर आराधना, जप-तप एवं ध्यान करता है। मान्यता है कि ऐसी तपस्याएं समाज में आध्यात्मिक चेतना, सकारात्मक ऊर्जा एवं धर्म के प्रति आस्था को मजबूत करती हैं।

धाम समिति के अनुसार तपस्या के दौरान प्रतिदिन सुबह-शाम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन एवं सत्संग की विशेष व्यवस्था रहेगी। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर तपस्या के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली। बिजली समस्याओं को लेकर 15 जून को आक्रोश प्रदर्शन : उपभोक्ता मंच ने लोगों से की शामिल होने की अपील

जितेंद्र सोलंकी
|
कटकई में नारनौल पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने बैठक करते हुए।
कटकई में नारनौल पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने बैठक करते हुए।
अटेली। बिजली उपभोक्ता मंच हरियाणा आल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर एसोसिएशन से संबद्ध है द्वारा बिजली उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर कल 15 जून को लघु सचिवालय नारनौल में आक्रोश प्रदर्शन करने की तैयारी की जा रही है। मंच के जिला प्रधान डॉ. राजेन...
Continue Reading

अटेली | वैदिक संस्कृति के प्रचार को लेकर जुटे आर्य समाज पदाधिकारी : आर्यवीर दल शिविर की तैयारियों पर हुई चर्चा

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली में बैठक में उपस्थित वेद प्रचार मंडल के सदस्य
अटेली में बैठक में उपस्थित वेद प्रचार मंडल के सदस्य,
अटेली | वैदिक संस्कृति, राष्ट्र निर्माण और युवाओं में संस्कारों के प्रसार को लेकर आर्य समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक जिला वेद प्रचार मंडल के अध्यक्ष धर्मवीर की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें आगा...
Continue Reading

अटेली | मोहलरा में प्राकृतिक खेती जागरूकता कैंप आयोजित : किसानों को दी योजनाओं और अनुदान की जानकारी

जितेंद्र सोलंकी
|
मोहलरा गांव में आयोजित प्राकृतिक खेती जागरूकता कैंप में किसानों को जानकारी देते कृषि अधिकारी।
मोहलरा गांव में आयोजित प्राकृतिक खेती जागरूकता कैंप में किसानों को जानकारी देते कृषि अधिकारी।
अटेली । कृषि तथा किसान कल्याण विभाग द्वारा खंड के गांव मोहलरा में शनिवार को प्राकृतिक खेती जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। एडीओ डॉ. वीर कुमार ने किसानों को प्राकृतिक खेती योजना की बारीकियों से अवगत करवाया। कार्यक्रम में गांव मोहलरा के लगभग 50 किस...
Continue Reading
Advertisement

Trending