ज़िला
अटेली। बिजली समस्याओं को लेकर 15 जून को आक्रोश प्रदर्शन : उपभोक्ता मंच ने लोगों से की शामिल होने की अपील
अटेली। बिजली उपभोक्ता मंच हरियाणा आल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर एसोसिएशन से संबद्ध है द्वारा बिजली उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर कल 15 जून को लघु सचिवालय नारनौल में आक्रोश प्रदर्शन करने की तैयारी की जा रही है। मंच के जिला प्रधान डॉ. राजेन्द्र प्रसाद खरब ने प्रेस को जारी बयान में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शन से पूर्व जनसंपर्क अभियान के तहत अटेली क्षेत्र के गांव कटकई में एक सभा आयोजित की गई। इस सभा में ममता, संतोष, मधु, रेखा, राजो देवी, शांति, मुन्नी, सरवन, सुरज्ञान सहित कई बिजली उपभोक्ताओं ने भाग लिया। सभी से कल अधिक से अधिक संख्या में नारनौल पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई।
जनसंपर्क अभियान के दौरान डॉ. राजेन्द्र प्रसाद खरब, उपप्रधान डॉ. सुरेन्द्र सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता मास्टर सुबे सिंह ने लोगों की बिजली से जुड़ी समस्याओं को सुना। उन्होंने उपभोक्ताओं की प्रमुख मांगों में स्मार्ट मीटर योजना पर रोक, बिजली के निजीकरण को बंद करना, बिजली बिल 2003 को रद्द करना और बिजली संशोधन बिल 2025 को वापस लेना शामिल है।
इसके अलावा उपभोक्ताओं से ली गई अतिरिक्त सिक्योरिटी राशि वापस करने, किसानों को नए कृषि कनेक्शन और शिफ्टिंग कनेक्शन शीघ्र देने, बिजली हादसों पर रोक लगाने तथा हादसों में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि घरों और कॉलोनियों के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइनों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने, बिजली बिलों की त्रुटियों को ठीक करने, खाली पदों को भरने, मीटर रीडिंग नियमित करने तथा ढीले तारों को ठीक करने की मांग भी शामिल है। मंच ने यह भी मांग की है कि खराब ट्रांसफार्मरों के स्विच ठीक किए जाएं और सभी ट्रांसफार्मरों पर आवश्यक स्विच लगाए जाएं।
अटेली | वैदिक संस्कृति के प्रचार को लेकर जुटे आर्य समाज पदाधिकारी : आर्यवीर दल शिविर की तैयारियों पर हुई चर्चा
अटेली | मोहलरा में प्राकृतिक खेती जागरूकता कैंप आयोजित : किसानों को दी योजनाओं और अनुदान की जानकारी
अटेली | श्री जोतराम धाम गुजरवास में 51 धुना तपस्या शुरू : 23 जून को होगा विशाल भंडारा व जागरण
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल5 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल1 day agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नारनौल5 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
अटेली6 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता
-
नांगल चौधरी7 hours agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग