अटेली | गोल्ड मेडल विजेता श्रद्धा यादव का सम्मान : राष्ट्रीय जनसेवा मंडल ने किया भव्य स्वागत

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
अटेली मंडी में राष्ट्रीय जनसेवा मंडल अध्यक्ष पवन बाछौदिया एवं गणमान्य जन ताइक्वांडो खिलाड़ी श्रद्धा यादव को सम्मानित करते हए।
अटेली मंडी में राष्ट्रीय जनसेवा मंडल अध्यक्ष पवन बाछौदिया एवं गणमान्य जन ताइक्वांडो खिलाड़ी श्रद्धा यादव को सम्मानित करते हए।

अटेली |  नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र, विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन करने वाली हिंदुस्तान पब्लिक स्कूल अटेली मंडी की छात्रा श्रद्धा यादव के सम्मान में अटेली स्थित गूगा बाबा मंदिर में जनसेवा मंडल द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जनसेवा मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध समाजसेवी पवन बाछौदिया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश सैनी (पूर्व चेयरमैन, मार्केट कमेटी अटेली) ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय जन सेवा मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन बाछौदिया ने श्रद्धा यादव को सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं।

अपने संबोधन में पवन बाछौदिया ने कहा कि श्रद्धा यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर न केवल अपने परिवार और विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों एवं युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर मुकेश गर्ग, गोविंद सोनी, जगमाल रोहिल्ला, धर्मेंद्र वशिष्ठ (प्रधान), राजबीर, नरेश जांगिड़, भगवान दास सैनी, रतन नायक, राजकुमार यादव, दलीप, लीला राम भगत, उत्सव जांगिड़, ललित सोनी, सुशील सोनी, अशोक गुप्ता, विष्णु सोनी, महेश मस्ताना, श्रद्धा यादव की दादी सुनीता देवी, पड़दादी धूड़ी देवी, चेतन पंडित , जोगेन्द्र शास्त्री, बिल्लू गोयल (कुंड वाले), पिंकी चौहान सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित : डिजिटल बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली में आयोजित डिजिटल बैंकिंग जागरूकता शिविर में लोगों को जानकारी देते अधिकारी।
अटेली में आयोजित डिजिटल बैंकिंग जागरूकता शिविर में लोगों को जानकारी देते अधिकारी।
अटेली । नगर पालिका नांगल अटेली में बुधवार को वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल बैंकिंग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें एफएलसी रमेश चंद्र ने बैंकिंग सेवाओं की जानकारी प्रदान की । शिविर में प्रतिभागियों को पीएमएसबीवाई, पीएमजेजेबीवाई, अटल पेंशन योजना,...
Continue Reading

अटेली | तेज आंधी-तूफान से चन्दपुरा में नुकसान : ढाणी में पेड़ गिरने से पशुशाला प्रभावित

जितेंद्र सोलंकी
|
चन्दपुरा में पशुशालाओं के झोंपड़े क्षतिग्रस्त हुए।
चन्दपुरा में पशुशालाओं के झोंपड़े क्षतिग्रस्त हुए।
अटेली | क्षेत्र में मंगलवार सायं अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ आई तेज हवाओं व बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। अटेली क्षेत्र के गांव चन्दपुरा में इस तूफान के कारण खेतों में बने ढाणियों और पशुशालाओं को नुकसान पहुंचा है। विशेष रूप ...
Continue Reading

अटेली | आर्य समाज का युवा शिविर जारी : योग-आत्मरक्षा का प्रशिक्षण | संस्कृति-संस्कारों का संदेश

जितेंद्र सोलंकी
|
डिग्री कॉलेज खोड़ में आयोजित युवा चरित्र निर्माण शिविर में योग एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण लेते युवा प्रतिभागी।
डिग्री कॉलेज खोड़ में आयोजित युवा चरित्र निर्माण शिविर में योग एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण लेते युवा प्रतिभागी।
अटेली । आर्य समाज के तत्वावधान में डिग्री कॉलेज खोड में 8 जून से चल रहे 'युवा शारीरिक, बौद्धिक एवं चरित्र निर्माण शिविर' के दूसरे दिन मंगलवार को विद्वान वक्ताओं ने आर्यवीर दल के युवाओं का मार्गदर्शन किया। शिविर का उद्देश्य संस्कृति रक्षा, शक्ति संचय ...
Continue Reading
Advertisement

Trending