ज़िला
नांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
नांगल चौधरी। क्षेत्र के गांव बनिहाड़ी में बिजली विभाग की कथित लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। गांव के मुख्य चौराहे के पास धरातल पर पड़ी बिजली की केबल की चपेट में आने से एक बकरी की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और पशुपालक ने जिला प्रशासन से मुआवजा तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव के मुख्य चौराहे पर लगे बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर से एक केबल गांव की फिरनी से होकर घरों तक बिजली आपूर्ति के लिए बिछाई गई थी। बताया जा रहा है कि यह केबल पिछले करीब छह माह से टूटी हुई अवस्था में जमीन पर पड़ी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि बाद में बिजली विभाग ने गांव की बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए ट्रांसफार्मर से दूसरी नई केबल जोड़ दी, लेकिन पुरानी टूटी हुई केबल को मौके से नहीं हटाया गया।

मुख्य चौराहे पर धरातल पर पड़े बिजली के नंगे तार
पशुपालक सुभाष चंद मीणा ने बताया कि आज सुबह उनकी बकरी गांव के मुख्य रास्ते के पास घूम रही थी। इसी दौरान वह धरातल पर पड़ी बिजली की केबल की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि समय रहते विभाग द्वारा केबल को हटाया जाता तो यह हादसा नहीं होता।
सुभाष चंद मीणा ने बताया कि मृत बकरी की अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये से अधिक थी। उन्होंने कहा कि बकरी गर्भवती थी और कुछ ही दिनों में बच्चों को जन्म देने वाली थी। ऐसे में बकरी की मौत से उन्हें आर्थिक रूप से भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
पशुपालक ने इस मामले को लेकर थाना नांगल चौधरी में एक लिखित शिकायत भी दी है। शिकायत में उन्होंने बिजली विभाग की कथित लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए करीब 50 हजार रुपये के आर्थिक नुकसान का उल्लेख किया है। साथ ही मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने तथा उन्हें मुआवजा दिलाने की मांग की है।

पशुपालक सुभाष चंद्र मीणा की ओर से थाना नांगल चौधरी में दी गई शिकायत
सुभाष चंद मीणा ने कहा कि यह मामला केवल उनकी बकरी की मौत तक सीमित नहीं है, बल्कि बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उनका कहना है कि यह केबल गांव के मुख्य रास्ते और चौराहे के पास खुले में पड़ी थी, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, बच्चे और पशु गुजरते हैं। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना के बाद ग्रामीणों ने भी विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि धरातल पर पड़ी केबल में बिजली प्रवाहित हो रही थी तो यह पूरे गांव के लिए खतरे की घंटी थी। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
वहीं इस मामले में नांगल चौधरी बिजली विभाग के जेई सुरेंद्र से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि संबंधित लाइन अंधड़ के कारण कुछ दिन पहले टूटी थी। सूचना मिलने के बाद विभाग द्वारा तत्काल बिजली आपूर्ति बंद करवाई गई थी और लाइनमैन को मौके पर भेजकर धरातल पर पड़ी केबल को हटवा दिया गया था।
हालांकि पशुपालक सुभाष चंद मीणा का दावा है कि संबंधित केबल आज भी मौके पर पड़ी हुई है। ऐसे में मामले को लेकर विभाग और पशुपालक के दावों में विरोधाभास सामने आया है। अब ग्रामीणों की नजर जिला प्रशासन और पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।
नांगल चौधरी | दिल्ली आगजनी में जान बचाने वाले हेड कांस्टेबल देशराज का सम्मान : रायपुर में हुआ भव्य स्वागत
नांगल चौधरी | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी
नांगल चौधरी | NH-148B पर फिर टला बड़ा हादसा : नशे में ट्रक चालक ने 100 मीटर रिवर्स लेकर मारी टक्कर | हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल5 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल7 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल6 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल1 day agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नारनौल5 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल6 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता