ज़िला
किसानों को न हो परेशानी: सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश
कैथल, 27 मार्च। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार ने रबी सीजन के दौरान गेहूं और अन्य फसलों की खरीद सुचारु रूप से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और मंडियों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
शुक्रवार को अनाज मंडी कैथल में अधिकारियों की बैठक के दौरान उन्होंने बारदाने, उठान, नमी माप यंत्र, डिजिटल धर्मकांटे और अन्य संसाधनों की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि फसल खरीद के बाद समय पर उठान किया जाए, ताकि मंडियों में जाम की स्थिति न बने।
डॉ. साकेत कुमार ने मंडी का निरीक्षण कर आढ़तियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पीने का पानी, बिजली, साफ-सफाई और लोडिंग-अनलोडिंग की व्यवस्था में कोई कमी न रहे।
इस दौरान डीसी अपराजिता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीसी ने आश्वस्त किया कि सभी निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।
नारनौल | हरियाणा में HPS अधिकारियों के तबादले : नारनौल के डीएसपी दिनेश कुमार यादव का पुन्हाना तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
नारनौल | यूथ कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला, 6 जिलाध्यक्ष ‘होल्ड’ पर : महेंद्रगढ़ में सियासी हलचल तेज, स्थिति पर बनी अनिश्चितता
नारनौल | महिला आरक्षण पर विपक्ष का प्रचार भ्रामक : संवैधानिक प्रक्रिया समझना जरूरी : डॉ. अभय यादव
-
हरियाणा3 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा1 week agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा3 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 week agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा1 week agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद