कालांवाली में ट्रांसफार्मर में आग: साधु झुलसा

रिपोर्टर:
|
सिरसा: बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग, साधु झुलसा
सिरसा: बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग, साधु झुलसा

सिरसा, 27 मार्च। जिले के कालांवाली शहर में एक बिजली ट्रांसफार्मर में आग लगने से एक साधु झुलस गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले तेज धमाका हुआ और फिर ट्रांसफार्मर से चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे आग भड़क उठी। इसी दौरान वहां से गुजर रहा एक साधु आग की चपेट में आ गया। घायल साधु को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग लगने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या ओवरलोडिंग हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है।

कालांवाली में टैक्सी स्टैंड के पास शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक काफी समय से इलाके में घूमता था और खुद को पंजाब के फाजिल्का का निवासी बताता था। सुबह वह अचेत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस को उसके पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुरुग्राम | फर्जी डॉक्टर बनकर चला रहा था अस्पताल : सीएम फ्लाइंग की रेड में गिरफ्तार | पुलिस ने दर्ज किया केस

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम में फर्जी अस्पताल पर छापेमारी
गुरुग्राम में फर्जी अस्पताल पर छापेमारी
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुग्राम के गांव रिठौज में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध चिकित्सकीय डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक निजी अस्पताल संचालित कर रहा था और मर...
Continue Reading

फरीदाबाद | बिजली चोरी का मामला दबाने के नाम पर रिश्वत : डीएचबीवीएन का एएलएम गिरफ्तार | विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद। स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के छायंसा उपमंडल कार्यालय में तैनात सहायक लाइनमैन (एएलएम) सोनू राम को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ...
Continue Reading

चंडीगढ़ | उषा प्रियदर्शनी बनीं महिला आयोग की चेयरपर्सन : मीना परमार वाइस चेयरपर्सन नियुक्त | 5 सदस्यों को भी मिली जिम्मेदारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य महिला आयोग में नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। उषा प्रियदर्शनी को हरियाणा राज्य महिला आयोग का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है, जबकि मीना परमार को वाइस चेयरपर्सन बनाया गया है। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार न...
Continue Reading
Advertisement

Trending