ज़िला
रेवाड़ी की हाईटेक जिला जेल से दो बंदी फरार: सुरक्षा पर उठे सवाल
रेवाड़ी, 28 मार्च। हरियाणा के रेवाड़ी स्थित फिदेड़ी की नई जिला जेल से दो बंदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद जेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
फरार बंदियों की पहचान उत्तर प्रदेश के निवासी फैजान (22) और जाहिद (21) के रूप में हुई है। दोनों पर साइबर ठगी के आरोप हैं और वे न्यायिक हिरासत में बंद थे।
जेल प्रशासन के अनुसार, 27 मार्च की शाम नियमित बंदी गिनती के दौरान दोनों बंदी अनुपस्थित पाए गए। इससे पहले उन्हें दोपहर करीब 1:30 बजे तक जेल परिसर में देखा गया था।
घटना के संबंध में जेलकर्मी की शिकायत पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने फरार बंदियों की तलाश शुरू कर दी है।
सदर थाना प्रभारी के अनुसार, बंदियों की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है। इनमें स्थानीय थाना पुलिस के साथ-साथ रेवाड़ी और धारूहेड़ा की सीआईए टीमें शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि यह जिला जेल हाल ही में शुरू हुई थी और इसे अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से लैस बताया गया था। ऐसे में दो बंदियों का फरार होना सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े करता है।
नारनौल | महिला आरक्षण पर विपक्ष का प्रचार भ्रामक : संवैधानिक प्रक्रिया समझना जरूरी : डॉ. अभय यादव
नांगल चौधरी | पिज्जा कैफे पर पुलिस की औचक छापेमारी, केबिन-पर्दे हटवाए : संचालकों को सख्त हिदायत
नारनौल | जनगणना राष्ट्र निर्माण की नींव : डीसी अनुपमा अंजली ने प्रगणकों को किया प्रेरित | सटीक आंकड़ों पर टिकी योजनाओं की सफलता | स्व-गणना पोर्टल पर भागीदारी की अपील
-
हरियाणा3 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा1 week agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा3 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा1 week agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा1 week agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद