पेट्रोल पर 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये: डीजल पर उत्पाद शुल्क समाप्त

रिपोर्टर:
|
सोनीपत: वैश्विक महंगाई के बीच पेट्रोल डीजल पर कर कटौती राहत : माेहनलाल बड़ाैली
सोनीपत: वैश्विक महंगाई के बीच पेट्रोल डीजल पर कर कटौती राहत : माेहनलाल बड़ाैली

सोनीपत, 27 मार्च। केंद्र सरकार ने वैश्विक महंगाई और पश्चिम एशिया में तनाव के बीच पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में बड़ी कटौती कर आम जनता को राहत देने का निर्णय लिया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये कर दिया गया है, जबकि डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर का शुल्क पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि यह कदम ऐसे समय में लिया गया है जब कच्चे तेल की कीमतें एक महीने में लगभग 70 डॉलर से बढ़कर 122 डॉलर प्रति बैरल हो गई हैं। इस निर्णय से परिवहन लागत घटेगी, जिससे खाद्य पदार्थों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि सरकार ने डीजल पर 21.50 रुपये और विमान ईंधन (एटीएफ) पर 29.50 रुपये प्रति लीटर का निर्यात शुल्क लगाकर देश में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रबंध किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर राजस्व में कमी स्वीकार कर नागरिक हित को सर्वोपरि रखा है।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | शराब ठेके से रंगदारी वसूलने वाले दंपति गिरफ्तार : वीडियो बनाकर झूठे केस में फंसाने की देते थे धमकी

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद में रंगदारी वसूली मामले में गिरफ्तार आरोपी दंपति।
फरीदाबाद में रंगदारी वसूली मामले में गिरफ्तार आरोपी दंपति।
फरीदाबाद | थाना मुजेसर पुलिस टीम ने शराब ठेका संचालक से रंगदारी वसूलने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय कॉलोनी निवासी रोहताश (50 वर्ष) के रूप में हुई है। जिनको 13 जून 2026 को गिरफ्तार किया गया। पूछता...
Continue Reading

फरीदाबाद | 7 दिन में 13 साइबर अपराधी गिरफ्तार : पुलिस ने रुपये 21 लाख से ज्यादा रकम बरामद की

धर्मेंद्र यादव
|
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता
फरीदाबाद | पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 6 से 12 जून के बीच फरीदाबाद पुलिस के साइबर थानों की टीम ने एक सप्ताह में 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार ...
Continue Reading

नूंह | दिल्ली-अलवर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : दिलशाद की मौत | पांच घायल | फरार कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

बबीता वर्मा
|
नूंह के दिल्ली-अलवर हाईवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो और मौके पर जुटे लोग।
नूंह के दिल्ली-अलवर हाईवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो और मौके पर जुटे लोग।
नूंह। जिले से गुजर रहे दिल्ली-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग-248ए पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। हादसा आकेड़ा थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और सीएनजी ऑटो की आमने-सामने...
Continue Reading
Advertisement

Trending