ज़िला
फतेहाबाद में हाई-प्रोफाइल रंगदारी: कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
फतेहाबाद, 28 मार्च (हि.स.)। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर धमकाने और रंगदारी मांगने के मामले में थाना शहर टोहाना पुलिस ने तीसरे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जियाउल हक निवासी जोकटिया, जिला पश्चिम चंपारण, बिहार के रूप में हुई है।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर जांच के आधार पर बिहार में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। इस मामले में शिकायत टोहाना के अमित जैन ने दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि 27 सितंबर 2022 को उनके व्हाट्सएप पर एक विदेशी नंबर से लगातार संदेश आए, जिसमें भेजने वाले ने खुद को यूएसए स्थित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बताया और 12 लाख रुपये की मांग की। साथ ही धमकी दी गई कि पैसे न देने पर व्यापारी को जान से मार दिया जाएगा।
इस मामले में पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। तीसरे आरोपी जियाउल हक को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। पुलिस अब इस नेटवर्क में और अपराधियों की पहचान और इनके संबंधों की जांच कर रही है।
नारनौल | महिला आरक्षण पर विपक्ष का प्रचार भ्रामक : संवैधानिक प्रक्रिया समझना जरूरी : डॉ. अभय यादव
नांगल चौधरी | पिज्जा कैफे पर पुलिस की औचक छापेमारी, केबिन-पर्दे हटवाए : संचालकों को सख्त हिदायत
नारनौल | जनगणना राष्ट्र निर्माण की नींव : डीसी अनुपमा अंजली ने प्रगणकों को किया प्रेरित | सटीक आंकड़ों पर टिकी योजनाओं की सफलता | स्व-गणना पोर्टल पर भागीदारी की अपील
-
हरियाणा3 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा1 week agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा3 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 week agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा1 week agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद