ज़िला
अटेली मंडी | शगुन वाटिका में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर : 167 मरीजों की जांच, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं
अटेली मंडी | नीरपुर राजपूत स्थित शगुन वाटिका में शनिवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 167 मरीजों की जांच की गई। शिविर में फरीदाबाद, रेवाड़ी और स्थानीय क्षेत्र के अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं।
शगुन सेवा समिति के अध्यक्ष हेमंत चौहान ने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने बताया कि समिति का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। क्षेत्रवासियों के सहयोग और स्नेह से प्रेरित होकर भविष्य में भी ऐसे जनहित के शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही मजबूत राष्ट्र की नींव रखता है।
शिविर में संजीवनी अस्पताल रेवाड़ी के डॉ. अजय कुमार और डॉ. साक्षी पांडेय ने 80 नेत्र रोग मरीजों की जांच की। वहीं स्थानीय जनरल फिजिशियन डॉ. विकास यादव ने बीपी, शुगर और सामान्य रोगों से संबंधित 47 मरीजों की जांच की। इसके अलावा दंत चिकित्सक डॉ. भारती छोकर ने 40 मरीजों के दांतों की जांच की। जांच के बाद सभी जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन राजवीर सिंह, कवि गीतकार डॉ. सी.एस. वर्मा प्रभाकर, श्रीमती कमलेश चौहान, मुख्याध्यापक अनूप सिंह, अंजू सोलंकी, पूर्व सरपंच हरपाल सिंह, सरपंच प्रतिनिधि जगदीश चौहान, सतीश सोनी, विवेक तथा एसबीआई की प्रियंका सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मंडी अटेली | राता कला में कृषि बिजली कटौती से किसान परेशान : रात्रि सप्लाई बहाल करने की मांग तेज
अटेली मंडी | धनुंदा अंडरपास क्षेत्र में गहराया पेयजल संकट : टैंकरों के सहारे लोग, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
महेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
ब्रेकिंग न्यूज़3 days agoमहेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
सतनाली3 days agoनरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
-
नारनौल2 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नारनौल1 day agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
-
अटेली3 hours agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
ब्रेकिंग न्यूज़2 days agoपुलिस-सरपंच विवाद पर गरमाई राजनीति | कांग्रेस नेत्री सुनीता गुर्जर ने सरपंचों का किया समर्थन : भाजपा सरकार पर तीखे आरोप
-
नांगल चौधरी9 hours agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल
-
नांगल चौधरी10 hours agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान