अटेली। नावदी की बेटी ज्योति यादव का भव्य सम्मान : बीपीएससी में पंचायत राज अधिकारी बनने पर गांव ने किया गौरवपूर्ण स्वागत

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली

अटेली। गांव नावदी की बेटी ज्योति यादव के बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) में पंचायत राज अधिकारी के पद पर चयनित होने पर गांव में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों ने बेटी की सफलता को गर्व का क्षण बताया। ज्योति यादव सुबह छह बजे दिल्ली से रवाना होकर जैसे ही अटेली पहुंचीं उनका जोरदार स्वागत किया गया।

सतीश डीएसपी के नेतृत्व में नगर पालिका चेयरमैन संजय गोयल, सुजापुर के सरपंच सतवीर, धर्मेंद्र वशिष्ठ, राजेंद्र लाम्बा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों और क्षेत्र की माताओं-बहनों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद स्वागत यात्रा अटेली से शुरू होकर भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुर्व सरपंच कुलदीप बोचड़िया के नेतृत्व में गांव नावदी तक पहुंची। गांव पहुंचने पर ज्योति यादव ने बाबा दाता साहब मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।

इसके उपरांत ग्रामीणों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा दाता साहब आश्रम के महंत बालकदास महाराज ने की। इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप यादव बोचड़िया ने विशेष रूप से ज्योति यादव को डायरी, पेन एवं 21 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट करते हुए कहा कि गांव और क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ज्योति यादव ने अपने संघर्ष और मेहनत के दम पर सफलता हासिल कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि ज्योति की सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। पूर्व विधायक सीताराम ने भी ज्योति यादव की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ज्योति यादव ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि असफलताओं से सीख लेकर निरंतर प्रयास करने से सफलता जरूर मिलती है। एक लड़की होने के नाते कई सामाजिक बाधाओं का सामना करना पड़ता है लेकिन सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि एक बेटी की सफलता के पीछे उसके पिता का सपना और संघर्ष छिपा होता है।

वहीं सम्मान स्वरूप मिली 21 हजार रुपये की राशि ज्योति यादव ने बाबा दाता साहब की समाधि पर अर्पित कर दी जिससे उनकी विनम्रता और श्रद्धा का परिचय मिला।

कार्यक्रम का संचालन अशोक नावदी ने किया। इस मौके पर नगर पालिका के चैयरमैन संजय गोयल, एडवोकेट सुरेश,सतवीर सरपंच, सतीशडीएसपी सतीश डीएसपी, राकेश भीलवाड़ा, बिट्टू लांबा, राजेंद्र,मदन सरपंच रामपुरा, लालाराम कांकर, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का ऐलान : जल्द होगा जोरदार प्रदर्शन | महेंद्र सिंह राता ने सरकार पर साधा निशाना

जितेंद्र सोलंकी
|
महेंद्र सिंह राता।
महेंद्र सिंह राता।
अटेली | पेपर लीक की लगातार सामने आ रही घटनाओं को लेकर कांग्रेस अब सड़कों पर उतरने की तैयारी में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह राता ने कहा कि अटेली में जल्द ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।पेपर लीक सिर्फ एक पर...
Continue Reading

अटेली | गुजरवास के श्री जोतराम धाम में 11 दिवसीय 51 धुनों की तपस्या का भव्य समापन : विशाल भंडारा और रात्रि जागरण में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली । गुरु गोरखनाथ की तपोभूमि गांव गुजरवास स्थित श्री जोतराम धाम मंगलवार को आस्था, भक्ति और श्रद्धा के अनूठे संगम का साक्षी बना। धाम के सेवादार बिल्लू भगत द्वारा गांव समाज के कल्याण हेतु की जा रही 51 धुनों की 11 दिवसीय कठोर तपस्या का मंगलवार को विध...
Continue Reading

अटेली। तेज अंधड़ से बिजली व्यवस्था चरमराई : बजाड़ फीडर क्षेत्र में 20 से अधिक खंभे टूटे | 18 घंटे की मशक्कत के बाद सप्लाई बहाल

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली। मंगलवार को अचानक तेज़ हवा के साथ आएं अंधड़ के कारण मौसम में हुए बदलाव से जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त हुआ। जानकारी के अनुसार बाद में हुईं बरसात से मौसम में बदलाव हुआ लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई लेकिन अंधड़ से बिजली सप्लाई काफी समय तक बाधित रही...
Continue Reading
Advertisement

Trending