ज़िला
अटेली। ताजपुर की वंशिका ने दिखाई अद्वितीय प्रतिभा : आंखों पर पट्टी बांधकर लिखने-पढ़ने का कर दिखाया कमाल
अटेली। गांव ताजपुर निवासी मनोज कुमार की नौ वर्षीय बेटी वंशिका ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा से सबको हैरान कर दिया है। वंशिका ने आंखों पर पट्टी बांधकर लिखने-पढ़ने का कार्य बड़ी सरलता से कर दिखाया है, जो उसकी विलक्षण प्रतिभा को मुखर करता है।
वंशिका यदुवंशी स्कूल सुराणा में छठी कक्षा की छात्रा है। वंशिका अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर न केवल सरलता से पढ़-लिख सकती है, अपितु किसी रंग विशेष की पहचान भी कर सकती है। वंशिका की आंखों पर पट्टी बांधकर लिखने-पढ़ने की क्षमता उसकी दृढ़ स्मृति और एकाग्रता को दर्शाती हैं ।वंशिका ने बताया कि उनके स्कूल के अध्यापक अक्षय पारिक ने उसकी ब्रेन मैपिंग कर उसमें विलक्षण प्रतिभा छुपी होने की संभावना जताई और उसे मेडिटेशन के लिए प्रेरित किया। उसने बार-बार अभ्यास कर इस विधा को सीखा है और वह अब अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर सब कुछ कर सकती है।
वंशिका प्रशासनिक अधिकारी बन अपनी इस विलक्षण प्रतिभा से समाज को लाभान्वित करना चाहती है। वंशिका का कहना है कि कठिन परिश्रम एवं निरंतर अभ्यास से सब कुछ संभव है।
वंशिका की विलक्षण प्रतिभा एवं उसकी उपलब्धियों पर जिला प्रमुख डॉ राकेश कुमार, ताजपुर सरपंच राजकुमार, समाज सेवी अरुण यादव, पूर्व सरपंच सत्यपाल सिंह, अविनाश सैनी, नवीन यादव बजाड़, पूर्व सरपंच राजपुरा विजय कुमार तथा सामाजिक कार्यकर्ता छत्रपाल चौहान सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।
नरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
महेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
चंडीगढ़ | भीषण गर्मी के चलते 25 मई से स्कूलों में छुट्टियां : CM-शिक्षा मंत्री की बैठक में समर वेकेशन एडवांस करने का फैसला
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद