यमुनानगर | सीटीएम पीयूष गुप्ता ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण : आयोग के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के आदेश | सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
यमुनानगर में नगराधीश ने ईवीएम वेयर हाउस का भौतिक निरीक्षण किया और हिदायतों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यमुनानगर। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत नगराधीश (सीटीएम) पीयूष गुप्ता ने जिला सचिवालय परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव और निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों की समीक्षा की।
सीटीएम पीयूष गुप्ता ने निर्वाचन नायब तहसीलदार प्रशांत कुमार को निर्देश दिए कि ईवीएम वेयर हाउस से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग की सभी हिदायतों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम की सुरक्षा और रखरखाव सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (डीआईपीआरओ) डॉ. मनोज कुमार, निर्वाचन नायब तहसीलदार प्रशांत कुमार तथा निर्वाचन कानूनगो विशाल भी मौजूद रहे।



