नारनौल | सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : आज निकलेगी भव्य कलश यात्रा | पीएम-सीएम के संबोधन का होगा लाइव प्रसारण

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत श्री श्याम मंदिर से मोडावाला मंदिर तक निकलेगी भव्य कलश यात्रा, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव रहेंगी मुख्य अतिथि।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत श्री श्याम मंदिर से मोडावाला मंदिर तक निकलेगी भव्य कलश यात्रा, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव रहेंगी मुख्य अतिथि।

नारनौल | श्री सोमनाथ मंदिर के वर्तमान स्वरूप की प्राण-प्रतिष्ठा के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 11 मई को आयोजित होने वाले “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव ने रविवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला स्तरीय इस आयोजन में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी, जबकि पूर्व मंत्री एवं नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव तथा महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की तैयारियों का जायजा लेते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की तैयारियों का जायजा लेते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।

महोत्सव की शुरुआत रविवार सुबह 9 बजे श्री गोपाल गौशाला के सामने स्थित श्री श्याम मंदिर से भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। यह यात्रा मोडावाला मंदिर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से लगाई गई विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात स्थित सोमनाथ से राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से राज्य स्तरीय समारोह के माध्यम से जनता को संबोधित करेंगे। दोनों कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण मोडावाला मंदिर परिसर में डिजिटल स्क्रीन के जरिए दिखाया जाएगा।

11 मई को नारनौल के मोडावाला मंदिर में होगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन, कलश यात्रा और प्रदर्शनी रहेंगी आकर्षण का केंद्र।

11 मई को नारनौल के मोडावाला मंदिर में होगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन, कलश यात्रा और प्रदर्शनी रहेंगी आकर्षण का केंद्र।

सोशल मीडिया पर भी इस आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। युवा #ChaloChaleinSomnath और #SomnathSwabhimanParv जैसे हैशटैग्स के माध्यम से इस डिजिटल अभियान का हिस्सा बन सकेंगे।

मोडावाला मंदिर परिसर में लगाई जाने वाली विशेष प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसमें सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास, धार्मिक महत्व और सांस्कृतिक पुनर्जागरण को दर्शाया जाएगा। प्रदर्शनी में ऋग्वैदिक काल, हड़प्पा सभ्यता, सतयुग से कलयुग तक मंदिर निर्माण की गाथा, वर्तमान मंदिर की वास्तुकला, प्राचीन सिक्के, रोमन बर्तन और समुद्री व्यापार के साक्ष्य भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

इसके अलावा सरदार वल्लभभाई पटेल, के.एम. मुंशी और वीर हमीरजी गोहिल के योगदान को भी प्रमुखता से दर्शाया जाएगा, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार और संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को यह प्रदर्शनी अवश्य दिखाएं, ताकि नई पीढ़ी देश की सांस्कृतिक विरासत और इतिहास से परिचित हो सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में पत्रकारों की संख्या, उनकी मान्यता और सरकारी रिकॉर्ड को लेकर दायर एक सूचना का अधिकार (RTI) आवेदन चर्चा का विषय बन गया है। गांव खटोटी निवासी सुरेंद्र पंडित ने सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत जिला जनसंपर्क एवं भाषा विभाग ...
Continue Reading

नारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल। सैनी सभा नारनौल के नव निर्वाचित प्रधान हरीश सैनी और उप प्रधान अरुण सैनी ने कॉलेजियम सदस्यों के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर सैनी सभा के पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी तथा सभा के पूर्व प्रधान मास्टर जयप्रका...
Continue Reading

नारनौल | गांव गहली में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण : सिकंदर गहली बोले- पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधे अमूल्य

जिला ब्यूरो
|
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते समिति प्रधान सिकंदर गहली एवं ग्रामीण।
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते समिति प्रधान सिकंदर गहली एवं ग्रामीण।
नारनौल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गांव गहली में माता सती वेलफेयर समिति द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति प्रधान सिकंदर गहली एवं पर्यावरण संरक्षक धर्म सिंह ने किया। इस दौरान माता सती स्थल पर नीम, बरगद, पीपल और ...
Continue Reading
Advertisement

Trending