नारनौल | फाइनेंसरों के दबाव में माइन संचालक ने की आत्महत्या : सुसाइड नोट में चार लोगों के नाम | कुंड बॉर्डर पर गाड़ी में जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल

नारनौल | हुडा सेक्टर-1 निवासी माइन संचालक हरीश शर्मा ने कथित तौर पर फाइनेंसरों के दबाव से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें राजस्थान के रींगस, नोएडा, नारनौल और महेंद्रगढ़ जिले के एक गांव के चार व्यक्तियों के नाम लिखे गए हैं। इन लोगों पर भारी ब्याज वसूली और मानसिक दबाव बनाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

 मृतक ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें राजस्थान के रींगस, नोएडा, नारनौल और महेंद्रगढ़ जिले के एक गांव के चार व्यक्तियों के नाम लिखे गए हैं।

राजस्थान के रींगस, नोएडा, नारनौल और महेंद्रगढ़ जिले के एक गांव के चार व्यक्तियों के नाम लिखे गए हैं।

जानकारी के अनुसार हरीश शर्मा माइंस के कारोबार से जुड़े हुए थे और पिछले कुछ समय से आर्थिक परेशानियों से गुजर रहे थे। मंगलवार को उन्होंने कुंड क्षेत्र के आसपास अपनी निजी गाड़ी में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना उस स्थान पर हुई जहां हरियाणा और राजस्थान की सीमा लगती है।

मृतक का शव फिलहाल राजस्थान स्थित निम्स मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखा गया है, जहां बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकार को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका।

हरियाणा-राजस्थान पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही

सूत्रों के अनुसार जिस स्थान पर गाड़ी खड़ी मिली, वह हरियाणा और राजस्थान की सीमा के बेहद नजदीक है। इसी कारण मंगलवार शाम तक पुलिस यह तय नहीं कर पाई कि मामला राजस्थान पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता है या हरियाणा पुलिस के। पुलिस के इस एरिया विवाद के चलते कई घंटे तक कार्रवाई अटकी रही और परिजन भी परेशान होते रहे।

परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो स्थिति अलग हो सकती थी। वहीं पुलिस प्रशासन अब मामले की जांच में जुट गया है और सुसाइड नोट को भी जांच के दायरे में लिया गया है।

ब्याजखोरी और मानसिक दबाव की जांच की मांग
मृतक द्वारा छोड़े गए कथित सुसाइड नोट के सामने आने के बाद अब मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि फाइनेंसरों द्वारा लगातार मानसिक दबाव बनाया जा रहा था और भारी ब्याज की मांग की जा रही थी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सुसाइड से पहले हरीश शर्मा का वीडियो आया सामने, बार-बार एक ही नाम लेकर लगाई गुहार बाबू जी

नारनौल के हुडा सेक्टर निवासी माइन संचालक हरीश शर्मा की आत्महत्या मामले में अब एक नया और बेहद सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। सुसाइड से पहले बनाया गया एक वीडियो अब चर्चा का केंद्र बन गया है, जिसमें हरीश शर्मा बेहद भावुक हालत में बार-बार सिर्फ एक ही नाम ले रहे हैं — “बाबूजी”।

वीडियो में हरीश शर्मा कहते सुनाई दे रहे हैं कि

“बाबूजी… आपने मुझे बर्बाद करने के लिए कहा… पिछले 5 दिनों से मेरे साथ गलत व्यवहार किया गया… अब मैं टूट चुका हूं… मैं अपनी जान दे रहा हूं… बस मेरे बच्चों और परिवार को बर्बाद मत करना |

वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर यह “बाबूजी” कौन है, जिसका नाम लेते हुए हरीश शर्मा ने अपनी जिंदगी खत्म करने जैसा कदम उठा लिया।

परिजनों का आरोप है कि लंबे समय से मानसिक दबाव, आर्थिक परेशानियां और लगातार प्रताड़ना के चलते हरीश शर्मा तनाव में थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने कुछ लोगों के नाम सुसाइड नोट में भी लिखे हैं, जिनमें राजस्थान के रींगस, नोएडा और नारनौल से जुड़े कुछ लोगों का जिक्र बताया जा रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर भी दबाव बढ़ गया है कि आखिर “बाबूजी” की पहचान सार्वजनिक की जाए और यह जांच की जाए कि हरीश शर्मा को आत्महत्या के लिए किस हद तक मजबूर किया गया।

फिलहाल पुलिस वीडियो और सुसाइड नोट की जांच में जुटी हुई है। मामले को लेकर व्यापारिक और सामाजिक संगठनों में भी भारी रोष देखा जा रहा है। वहीं शहर में चर्चा का सबसे बड़ा विषय यही बना हुआ है |

“आखिर कौन है वो बाबूजी, जिसका नाम लेते-लेते हरीश शर्मा ने मौत को गले लगा लिया?”

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | साइबर अपराधियों पर शिकंजा : अभेद्य ऐप और डबल OTP प्रणाली से मिलेगा 24×7 सुरक्षा कवच

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। बढ़ते साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश योजनाओं, विदेश से आने वाली रंगदारी और धमकी भरी कॉलों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए हरियाणा पुलिस ने नागरिकों की सुरक्षा हेतु दो महत्वपूर्ण पहल शुरू की हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक ने बताया कि जिले में 'अ...
Continue Reading

नारनौल। मानव धर्म से अलग होने के कारण ही आज घर-घर में बीमारी : लड़ाई-झगड़ा एवं इर्ष्या-द्वेश बढ़ता चला जा रहा है-बाबा उमाकान्त जी महाराज

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल। बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के अध्यात्मिक उत्तराधिकारी परम सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज ने नारनौल की नई अनाज मंडी परिसर में सत्संग करते हुए कहा कि इन्सान पापी पेट के लिए अपराध करने लग गया। वह धर्म कर्म को बेच दे रहा है तो इस समय पर मनुष्य की हाल...
Continue Reading

नारनौल | मानसून से पहले नालों की सफाई को लेकर प्रशासन अलर्ट : डीसी अनुपमा अंजली ने किया शहर का निरीक्षण | 30 जून तक सरकार को भेजी जाएगी रिपोर्ट

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
शहर में सीवरेज व नालों की सफाई का निरीक्षण करतीं डीसी अनुपमा अंजली।
शहर में सीवरेज व नालों की सफाई का निरीक्षण करतीं डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल | मानसून के आगमन से पहले शहर में जलभराव और गंदगी की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। हरियाणा सरकार के निर्देशों के तहत उपायुक्त अनुपमा अंजली ने शनिवार को नारनौल शहर के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर सीवरेज,...
Continue Reading
Advertisement

Trending