नारनौल | शिक्षा के क्षेत्र में नारनौल को पीछे नहीं रहने दिया जाएगा : ओमप्रकाश यादव

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव
विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव

नारनौल | विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नारनौल को कहीं भी पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में भाजपा सरकार बनने के बाद से अब तक नारनौल के राजकीय महाविद्यालय तथा राजकीय महिला महाविद्यालय में 17 विषयों में नई कक्षाएं शुरू की गई हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले महीने दोनों महाविद्यालयों के वार्षिक समारोह के दौरान राजकीय महिला महाविद्यालय में फिजिकल एजुकेशन, फिजियोलॉजी, बीएससी मेजर इन मैथ तथा बीए मेजर इन इंग्लिश और राजकीय महाविद्यालय में एमएससी फिजिक्स शुरू करने का अनुरोध किया गया था। सरकार ने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए इन मांगों को मंजूरी दे दी है तथा नए शैक्षणिक सत्र से दोनों महाविद्यालयों में इन विषयों की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

विधायक ने कहा कि पहले क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ व अन्य दूरदराज क्षेत्रों में जाना पड़ता था, लेकिन भाजपा सरकार की सोच है कि बच्चों को उनके नजदीक ही बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाई जाए। इसी सोच के तहत दोनों महाविद्यालयों में 17 अलग-अलग विषयों में कक्षाएं शुरू की गई हैं।

उन्होंने छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं अभिभावकों से आह्वान किया कि शिक्षा के विकास के लिए वे समय-समय पर सुझाव देते रहें। उनके सुझावों को अमल में लाने का कार्य जनप्रतिनिधि होने के नाते प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।ओम प्रकाश यादव ने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास शिक्षित युवा पीढ़ी पर निर्भर करता है। जब क्षेत्र का युवा शिक्षित होगा तो वह निश्चित रूप से आत्मनिर्भर बनेगा तथा अपने क्षेत्र और अपने माता-पिता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सोच है कि क्षेत्र के युवाओं को सस्ती, नजदीकी एवं सुलभ शिक्षा उपलब्ध हो, ताकि वे पढ़-लिखकर अपने परिवार, समाज और देश का भला कर सकें।

उन्होंने बताया कि नारनौल विधानसभा क्षेत्र के गांव सिहमा में महाविद्यालय की स्थापना भाजपा शासनकाल में की गई। वहीं चिकित्सा क्षेत्र में कोरियावास मेडिकल कॉलेज की स्थापना भी की गई है। इसके अलावा बाबा खेतानाथ आयुर्वेदिक महाविद्यालय में सीटें बढ़ाकर अधिक बच्चों के दाखिले की व्यवस्था भी भाजपा सरकार के कार्यकाल में की गई है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण : एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबोधित करते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबोधित करते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।
नारनौल। भारत निर्वाचन आयोग तथा उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के दिशा-निर्देशानुसार पंचायत भवन में 70-नारनौल विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्वाचक पंजीयन ...
Continue Reading

नारनौल | समाधान शिविर में 63 नागरिकों ने रखीं समस्याएं : अधिकारियों ने सुनीं शिकायतें

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
समाधान शिविर में जन समस्याएं सुनते सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर।
समाधान शिविर में जन समस्याएं सुनते सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर।
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों की श्रृंखला में गुरुवार को लघु सचिवालय नारनौल में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 63 नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं...
Continue Reading

नारनौल | रेडक्रॉस भवन में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यक्रम में संबोधित करते इन्वेस्टिगेटर अरूण कुमार।
कार्यक्रम में संबोधित करते इन्वेस्टिगेटर अरूण कुमार।
नारनौल। समाज कल्याण विभाग की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को रेडक्रॉस भवन नारनौल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशा मुक्त बनाने ...
Continue Reading
Advertisement

Trending