ज़िला
कानपुर में बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास : बुजुर्ग गिरफ्तार
कानपुर, 23 मार्च (GZN)। उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घर के बाहर खेल रही आठ वर्षीय बच्ची से बुजुर्ग ने सोमवार को दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची के चिल्लाने पर आस-पड़ोस के लोगों ने आरोपित को पकड़ा और पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए जेल उसे भेज दिया।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि बच्ची के पिता ने यह आरोप लगाया है कि बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले 55 वर्षीय स्माइल ने उसे टॉफी देने की बात कह कर घर में बुला ले गया। उसके साथ गंदी हरकत करने लगा। किसी तरह बच्ची वहां से भाग कर बाहर निकली और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर परिजन दौड़ कर आए और आरोपित को पड़कर खींच लिया। फिर वहां मौजूद भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी।
इलाकाई लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया। पूछताछ में यह मालूम पड़ा कि आरोपित मूलरूप से कानपुर देहात के रूरा का रहने वाला है। उसके परिवार में पत्नी और बेटा है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
महेंद्रगढ़ | नेशनल मॉडल स्कूल का 10वीं परीक्षा परिणाम शानदार : दीपांशु ने 486 अंक लेकर किया टॉप
महेंद्रगढ़ | समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं 54 शिकायतें : जनता-प्रशासन के बीच मजबूत कड़ी बन रहे शिविर
नारनौल | समाधान शिविर में पहुंचीं 52 शिकायतें : एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद