लोहे के जाल में जकड़ी नई अनाज मंडी नांगल चौधरी के पेड़ों की सांसें

रिपोर्टर:
|
लोहे के जाल में जकड़े पेड़
लोहे के जाल में जकड़े पेड़

 

भीम सिंह सहरावत || GZN ||नांगल चौधरी

नई अनाज मंडी नांगल चौधरी में हरियाली की पहली झलक जहां लोगों को सुकून देती है, वहीं इसी हरियाली के बीच एक कड़वी सच्चाई भी सामने आ रही है। कभी नन्हे पौधों की सुरक्षा के लिए लगाए गए लोहे के जाल अब उन्हीं पेड़ों के लिए मुसीबत बन गए हैं। बढ़ते पेड़ों के तनों में धंस चुके ये लोहे के जाल उनकी प्राकृतिक बढ़त को रोक रहे हैं और उनकी सांसें घोंटते नजर आ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शुरुआत में पौधों को पशुओं और अन्य नुकसान से बचाने के लिए ये जाल लगाए गए थे, लेकिन समय बीतने के साथ पेड़ बड़े होते गए और जाल हटाए नहीं गए। अब हालत यह है कि कई पेड़ों के तनों में लोहे का जाल बुरी तरह धंस चुका है। इससे पेड़ों का विकास प्रभावित हो रहा है और वे धीरे-धीरे सूखने की कगार पर पहुंच सकते हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या मंडी प्रशासन को इन पेड़ों की यह पीड़ा दिखाई नहीं दे रही? क्या जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर से आंखें मूंद ली हैं, या फिर लापरवाही के कारण हरियाली को इस तरह बर्बाद होने दिया जा रहा है? नई अनाज मंडी, जो आज हरियाली की पहचान बन सकती है, वही आने वाले समय में वीरानी की तस्वीर भी बन सकती है।

पर्यावरण प्रेमियों और जागरूक नागरिकों का मानना है कि यदि समय रहते इन लोहे के जालों को नहीं हटाया गया, तो आज छांव देने वाले ये पेड़ कल सूखी लकड़ियों में बदल सकते हैं। ऐसे में जरूरत है कि मंडी प्रशासन तुरंत प्रभाव से अभियान चलाकर पेड़ों को लोहे की कैद से मुक्त करे, ताकि उनकी बढ़त सामान्य हो सके और हरियाली सुरक्षित रह सके।

अब भी समय है कि जिम्मेदार लोग संवेदनशीलता दिखाएं और इन पेड़ों को बचाने के लिए ठोस कदम उठाएं। वरना आने वाले समय में लोग छांव के लिए तरसते नजर आएंगे।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल

हरविन्द्र यादव, सुशील शर्मा
|
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
महेंद्रगढ़। नेशनल हाईवे-152D पर बुचावास गांव के निकट मनाली से जयपुर लौट रही पर्यटकों से भरी एक निजी वॉल्वो बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बस के ड्राइवर और कंडक्टर...
Continue Reading

नांगल चौधरी | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण का शेड्यूल जारी | 22 सितंबर को होगा अंतिम प्रकाशन

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नांगल चौधरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की एक दिवसीय कार्यशाला मौजूद बीएलए।
नांगल चौधरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की एक दिवसीय कार्यशाला मौजूद बीएलए।
नांगल चौधरी | उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के निर्देशानुसार पंचायत भवन नारनौल में 71-नांगल चौधरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलए-2 की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन तीन चरणों में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य मतदाता सूची पुनरीक्...
Continue Reading

नांगल चौधरी | 3 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू : नियमित योग से बढ़ेगी धैर्य व सहनशीलता

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
योग करते एसडीएम उदय सिंह व अन्य।
योग करते एसडीएम उदय सिंह व अन्य।
नांगल चौधरी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन को लेकर खंड नांगल चौधरी में बुधवार से 3 दिवसीय खंड स्तरीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। 11 से 13 जून तक चलने वाले इस शिविर का उद्घाटन एसडीएम उदय सिंह ने किया। शिविर में आयुष ...
Continue Reading
Advertisement

Trending