ज़िला
महेंद्रगढ़ | दिनेश हत्याकांड का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग शामिल | दो दिन के रिमांड पर भेजे गए
गांव गुढ़ा निवासी दिनेश हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि मामले में गहन पूछताछ की जा सके।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपिल निवासी बवानियां, राहुल निवासी सिसोठ और आरव निवासी महेंद्रगढ़ के रूप में हुई है, जबकि एक आरोपी नाबालिग है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं और एक ही ग्रुप में रहते थे।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कपिल को शक था कि मृतक दिनेश उसकी मां से बातचीत करने की कोशिश कर रहा था। इसी शक के चलते दोनों के बीच विवाद हुआ, जो बाद में हत्या की वारदात में बदल गया।
महेंद्रगढ़ पुलिस मामले की जांच करते हुए
जानकारी के अनुसार, दिनेश आरोपियों को गांव माजरा स्थित हर्बल पार्क में मिला था। इसके बाद आरोपी उसे कार में बैठाकर बूचावास रेलवे लाइन के पास ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
मामले की जानकारी देते हुए एएसपी फैजल खान ने बताया कि सूचना मिलते ही महेंद्रगढ़ सदर थाना में एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद सीआईए, थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई की गई, जिसने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल वाहन, हथियार और अन्य साक्ष्यों की बरामदगी के लिए पुलिस रिमांड लिया गया है। फिलहाल जांच जारी है और यदि किसी अन्य की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
महेंद्रगढ़ | समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं 54 शिकायतें : जनता-प्रशासन के बीच मजबूत कड़ी बन रहे शिविर
नारनौल | समाधान शिविर में पहुंचीं 52 शिकायतें : एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
नांगल चौधरी | हरियाणा बोर्ड 10वीं में दीपांशु ने हासिल की प्रदेश में दूसरी रैंक : बालाजी स्कूल में जश्न का माहौल
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद