महेंद्रगढ़ अतिक्रमण हटाओ अभियान: प्रशासन सख्त, सोमवार से जेसीबी कार्रवाई, दुकानदारों को चेतावनी

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़ (नारनौल )
महेंद्रगढ़ अतिक्रमण हटाओ अभियान
महेंद्रगढ़ अतिक्रमण हटाओ अभियान

शहर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका ने सख्त रुख अपनाते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान एसडीएम योगेश सैनी के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी, एमईओ, जेई सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अभियान के दौरान शहर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में दुकानों के बाहर रखे सामान और अवैध कब्जों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नगर पालिका टीम ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि वे अपने प्रतिष्ठानों के बाहर रखा सामान तुरंत हटा लें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

महेंद्रगढ़ में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, सोमवार से जेसीबी कार्रवाई

महेंद्रगढ़ में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, सोमवार से जेसीबी कार्रवाई

नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी ने बताया कि फिलहाल दुकानदारों को समझाइश दी जा रही है, लेकिन सोमवार से अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अभियान के दौरान कुछ स्थानों पर नगर पालिका कर्मचारियों और दुकानदारों के बीच कहासुनी भी देखने को मिली, हालांकि अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए लोगों से सहयोग की अपील की।

प्रशासन का कहना है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बाइट:
नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी ने कहा कि “शहर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने के लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी है। सभी दुकानदार नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | नेशनल मॉडल स्कूल का 10वीं परीक्षा परिणाम शानदार : दीपांशु ने 486 अंक लेकर किया टॉप

Array
|
नेशनल मॉडल स्कूल महेंद्रगढ़ का 10वीं रिजल्ट शानदार, दीपांशु ने किया टॉप
नेशनल मॉडल स्कूल महेंद्रगढ़ का 10वीं रिजल्ट शानदार, दीपांशु ने किया टॉप
महेंद्रगढ़ | नेशनल मॉडल स्कूल महेंद्रगढ़ ने एक बार फिर दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। हर वर्ष की भांति इस बार भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा और सभी विद्यार्थी मे...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं 54 शिकायतें : जनता-प्रशासन के बीच मजबूत कड़ी बन रहे शिविर

Array
|
समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनतीं डीसी अनुपमा अंजली।
समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनतीं डीसी अनुपमा अंजली।
महेंद्रगढ़ | डीसी अनुपमा अंजली ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर गुड गवर्नेंस का सशक्त उदाहरण बनकर उभर रहे हैं। समय पर समाधान, अधिकारियों की जवाबदेही और आमजन की भागीदारी के साथ ये शिविर जनता और प्रशासन के बीच महत्...
Continue Reading

नारनौल | समाधान शिविर में पहुंचीं 52 शिकायतें : एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Array
|
नागरिकों की समस्याएं सुनते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।
नागरिकों की समस्याएं सुनते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के मौके पर समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर जिले में प्रभावी साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को लघु सचिवालय नारनौल में आयोजित विशेष समाधान शिविर में एसडीएम अनिरुद...
Continue Reading
Advertisement

Trending