नारनौल। छलक नाला को फिर मिला सहारा : 5 करोड़ की पहली किस्त जारी, अधूरे काम होंगे पूरे

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
|
डीएमसी रणवीर सिंह
डीएमसी रणवीर सिंह
नारनौल के बहुचर्चित छलक नाला प्रोजेक्ट को एक बार फिर गति देने के लिए सरकार ने नई ग्रांट जारी की है। डीएमसी रणवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव के प्रयासों से सरकार ने नाले के अधूरे निर्माण को पूरा करने के लिए 7 करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी, जिसमें से 5 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हो चुकी है।
डीएमसी के अनुसार, इस राशि का उपयोग नाले की शुरुआत से लेकर बीच-बीच में अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने में किया जाएगा। साथ ही, आगे के कार्यों के लिए नई डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) भी तैयार करवाई जाएगी, ताकि काम व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ सके।
नारनौल में छलक नाला प्रोजेक्ट को मिली नई ग्रांट, 5 करोड़ की पहली किस्त जारी

अधूरा निर्माण और भरा पानी, परेशानी का कारण बना नाला

पुरानी योजना, अधूरे सपने
गौरतलब है कि वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस नाले को कवर करने की घोषणा की थी। इसके बाद 7 फरवरी 2018 को सीएम घोषणा कोड 10639 के तहत करीब 26 करोड़ रुपये की पहली राशि जारी की गई थी। इसके अलावा करीब 16 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत भी दिए गए थे।
करीब 34 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे और यह मामला ग्रीवेंस कमेटी की बैठकों में लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा।
लंबा खिंचा निर्माण, अधूरा परिणाम
2018 में शुरू हुआ यह निर्माण कार्य किसी तरह 2025 तक पूरा तो हुआ, लेकिन जिस उद्देश्य और गुणवत्ता के साथ इसे बनाया जाना था, वह जमीन पर नजर नहीं आई। जनता की अपेक्षाओं पर यह प्रोजेक्ट पूरी तरह खरा नहीं उतर पाया।
अब एक बार फिर विधायक के प्रयासों से नई ग्रांट मिलने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि नाले के अधूरे हिस्सों को पूरा कर इसे सही रूप दिया जाएगा। नगर परिषद प्रशासन का कहना है कि पहले चरण में उन हिस्सों पर काम होगा, जहां निर्माण अधूरा पड़ा है और ग्रांट के अभाव में कार्य रुका हुआ था। लगातार विवादों और देरी के बाद अब यह देखना अहम होगा कि नई ग्रांट से छलक नाला प्रोजेक्ट वास्तव में अपनी अधूरी तस्वीर को कितना सुधार पाता है और जनता को राहत दे पाता है या नहीं।
Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | जिला बार एसोसिएशन का सम्मान समारोह : न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों का हुआ अभिनंदन

Array
|
जिला बार एसोसिएशन नारनौल के सम्मान समारोह में उपायुक्त अनुपमा अंजली का स्वागत करते पदाधिकारी।
जिला बार एसोसिएशन नारनौल के सम्मान समारोह में उपायुक्त अनुपमा अंजली का स्वागत करते पदाधिकारी।
नारनौल | जिला बार एसोसिएशन, नारनौल द्वारा आज नए बार रूम में स्थानांतरित होकर आए माननीय न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन के सम्मान में गरिमामय स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त महोदया एवं पुलि...
Continue Reading

नारनौल | फाइनेंसरों के दबाव में माइन संचालक ने की आत्महत्या : सुसाइड नोट में चार लोगों के नाम | कुंड बॉर्डर पर गाड़ी में जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Array
|
माइन संचालक हरीश शर्मा ने कथित तौर पर फाइनेंसरों के दबाव से परेशान होकर आत्महत्या कर ली
माइन संचालक हरीश शर्मा ने कथित तौर पर फाइनेंसरों के दबाव से परेशान होकर आत्महत्या कर ली
नारनौल | हुडा सेक्टर-1 निवासी माइन संचालक हरीश शर्मा ने कथित तौर पर फाइनेंसरों के दबाव से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें राजस्थान के रींगस, नोएडा, नारनौल और महेंद्रगढ़ जिले के एक...
Continue Reading

नारनौल | राजकीय महाविद्यालय में एमएससी फिजिक्स को मंजूरी : 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक और मिनी स्टेडियम भी बनेगा

Array
|
विधायक ओम प्रकाश यादव को गुलदस्ता भेंट कर आभार व्यक्त करता महाविद्यालय स्टाफ।
विधायक ओम प्रकाश यादव को गुलदस्ता भेंट कर आभार व्यक्त करता महाविद्यालय स्टाफ।
नारनौल | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा और खेल सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नारनौल के राजकीय महाविद्यालय को बड़ी सौगात मिली है। विधायक ओम प्रकाश यादव के ...
Continue Reading
Advertisement

Trending