सतनाली | सीएचसी का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण : साफ-सफाई व सुविधाओं पर दिया जोर | ओपीडी, इमरजेंसी और दवा केंद्र का लिया जायजा |

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
|
एसडीएम योगेश सैनी ने सतनाली सीएचसी का दौरा कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा
एसडीएम योगेश सैनी ने सतनाली सीएचसी का दौरा कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा

एसडीएम योगेश सैनी ने मंगलवार को सतनाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और समग्र स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जांच की।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए। साथ ही उन्होंने पेयजल और बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आपातकालीन सेवाओं को हर समय सक्रिय रखने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने अस्पताल के ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष और दवा वितरण केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने डॉक्टरों और स्टाफ को निर्देशित करते हुए कहा कि मरीजों को समय पर बेहतर उपचार, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता और स्वच्छ वातावरण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सतनाली | एबीवीपी की बड़ी जीत : राजकीय महाविद्यालय सतनाली में शुरू हुई M.A. हिंदी व पॉलिटिकल साइंस

Array
|
सतनाली कॉलेज में शुरू हुई M.A. हिंदी और पॉलिटिकल साइंस, एबीवीपी ने जताई खुशी
सतनाली कॉलेज में शुरू हुई M.A. हिंदी और पॉलिटिकल साइंस, एबीवीपी ने जताई खुशी
सतनाली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) सतनाली नगर, जिला महेंद्रगढ़ द्वारा विद्यार्थियों के हित में उठाई गई महत्वपूर्ण मांग आखिरकार पूरी हो गई है। एबीवीपी द्वारा राजकीय महाविद्यालय सतनाली में M.A. हिंदी और M.A. पॉलिटिकल साइंस की कक्षाएं शुरू क...
Continue Reading

सतनाली | सेवा दर्पण फाउंडेशन की पहल : अनाथ कन्या के विवाह के लिए दी आर्थिक सहायता

Array
|
सेवा दर्पण फाउंडेशन ने अनाथ कन्या के विवाह के लिए दी आर्थिक सहायता
सेवा दर्पण फाउंडेशन ने अनाथ कन्या के विवाह के लिए दी आर्थिक सहायता
सतनाली | सेवा दर्पण सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए गांव बागोत की लक्ष्मी नामक अनाथ कन्या के विवाह के लिए 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। संस्था के इस कार्य की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। संस्था के मुख्य पद...
Continue Reading

सतनाली  | स्वतंत्रता सेनानी धर्मपाल भालोठिया : ग्रंथावली पुस्तक विमोचन।

Array
|
जन्म शताब्दी समारोह में स्वतंत्रता सेनानी धर्मपाल भालोठिया को श्रद्धांजलि देते अतिथि व ग्रामीण
जन्म शताब्दी समारोह में स्वतंत्रता सेनानी धर्मपाल भालोठिया को श्रद्धांजलि देते अतिथि व ग्रामीण
सतनाली | महेन्द्रगढ़ जिले के गांव ढाणी भालोठिया से स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तर भारत के मशहूर गायक एवं आर्य भजनोपदेशक स्वर्गीय श्री धर्मपाल सिंह भालोठिया जी का जन्म शताब्दी समारोह 03 मई को गाँव ढाणी भालोठिया में धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह में स...
Continue Reading
Advertisement

Trending