नांगल चौधरी I ओवरलोड डंपरों का आतंक : बिना नंबर प्लेट सड़कों पर दौड़ते ‘मौत के वाहन’, SHO बोले—शिकायत नहीं आई, RTA को भेजेंगे मामला

रिपोर्टर: मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी में ओवरलोड डंपरों का आतंक, बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे वाहन

नांगल चौधरी क्षेत्र में इन दिनों सड़कों पर ओवरलोड डंपरों का बेखौफ दौड़ना कानून व्यवस्था पर सीधा सवाल खड़ा कर रहा है। गांवों के बीच से गुजरते ये भारी वाहन न केवल नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने पूरे सिस्टम की पोल खोल दी है, जिसमें एक डंपर क्षमता से कई गुना ज्यादा रोड़ी और निर्माण सामग्री से भरा नजर आ रहा है। हालत यह है कि माल डंपर की बॉडी से डेढ़ से दो फीट ऊपर तक लदा हुआ है, जो किसी भी वक्त सड़क हादसे का कारण बन सकता है।

नांगल चौधरी गांव के बीच से गुजरता ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट का डंपर

नांगल चौधरी गांव के बीच से गुजरता ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट का डंपर

चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई कि ऐसा डंपर बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ता नजर आया। यानी अगर कोई बड़ा हादसा हो जाए तो जिम्मेदार वाहन की पहचान करना भी मुश्किल हो जाएगा। यह स्थिति सीधे-सीधे प्रशासनिक निगरानी और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। जिस मार्ग से यह डंपर गुजर रहा था, वह गांव के बीचों-बीच का रास्ता है, जहां हर समय बच्चे, बुजुर्ग और दोपहिया वाहन चलते रहते हैं। ऐसे में तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग का यह घातक मेल कभी भी बड़ी त्रासदी को जन्म दे सकता है।

मामले को लेकर जब थाना प्रभारी भगत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके पास ओवरलोडिंग की कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि ऐसा मामला सामने आता है तो इसे क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) के संज्ञान में डालकर कार्रवाई करवाई जाएगी। वहीं, RTA अधिकारी मनोज कुमार से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी, जिससे विभागीय प्रतिक्रिया अब तक सामने नहीं आ पाई है।

स्थानीय लोगों में इस पूरे मामले को लेकर गहरा रोष है। उनका कहना है कि यह कोई एक दिन की लापरवाही नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रहा “खुला खेल” है। कई छोटे-बड़े हादसे पहले भी हो चुके हैं, लेकिन न तो डंपर माफिया पर लगाम लगी और न ही प्रशासन ने सख्ती दिखाई। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है या फिर समय रहते इन ‘मौत के डंपरों’ पर कार्रवाई होगी।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी। वेदों की ओर लौटने का संकल्प : वेद प्रचार मंडल महेंद्रगढ़ की नई टीम का गठन | महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी

मंजीत सोनी
|
महिला प्रभारी नियुक्त होने पर वंदना यादव का सम्मान करते वेद प्रचार मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य।
महिला प्रभारी नियुक्त होने पर वंदना यादव का सम्मान करते वेद प्रचार मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य।
नांगल चौधरी। महेंद्रगढ़ जिले में वैदिक संस्कृति, भारतीय परंपराओं और सनातन संस्कारों के प्रचार-प्रसार को नई गति देने के उद्देश्य से वेद प्रचार मंडल द्वारा नई टीम का गठन किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रधान श्री धर्मवीर जी ने पूरी टीम की घोषणा करते हुए...
Continue Reading

नांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी

नितिन यादव
|
गांव दोस्तपुर के सरपंच बाबरुभान यादव
गांव दोस्तपुर के सरपंच बाबरुभान यादव
नांगल चौधरी। दोस्तपुर गांव के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई। लूजोता मोड़ पर गांव का नाम दर्शाने वाला साइन बोर्ड नहीं होने के कारण राहगीरों, बाहरी लोगों और वाहन चालकों को गांव तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़त...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
महेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना एक बार फिर गंभीर विवादों में घिरता दिखाई दे रहा है। क्षेत्र के सरपंचों और ग्रामीण प्रतिनिधियों ने थाने की कार्यप्रणाली पर खुलकर सवाल उठाते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पहले से पुलिस कर्मियों पर लगे आरोप...
Continue Reading
Advertisement

Trending