नारनौल। आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं कविता सैनी : मोहल्ले ने बेटी की उपलब्धि पर जताया गर्व

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
|
कविता सैनी सम्मान नारनौल
कविता सैनी सम्मान नारनौल

आयकर विभाग में अधीक्षक पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली मोहल्ला पीरागा-  सलामपुर कविता सैनी का मोहल्ले वासियों द्वारा भव्य सम्मान किया गया।  लोगों ने बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व जताया। कार्यक्रम में सैनी सभा नारनौल के नवनिर्वाचित कॉलेजियम सदस्य तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने कविता सैनी को पगड़ी पहनाकर, मालाएं, बुके और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह एक प्रेरणादायक वातावरण में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी, वरिष्ठ पत्रकार रामचंद्र सैनी, एडवोकेट हरीश सैनी और मास्टर रामजीलाल सैनी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि कविता सैनी ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे मोहल्ले और समाज का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

वक्ताओं ने बच्चियों से आह्वान किया कि वे कविता सैनी से प्रेरणा लेकर शिक्षा और मेहनत के रास्ते पर आगे बढ़ें। साथ ही कविता की माता की संघर्षपूर्ण भूमिका की भी सराहना की गई। जिन्होने विपरीत परिस्थितियों में, बचपन में ही पिता का साया उठ जाने के बावजूद, बच्चों की पढ़ाई और परवरिश में कोई कमी नहीं आने दी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने कविता सैनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि समाज में शिक्षा और संघर्ष के महत्व को और मजबूत करती है।

नारनौल की कविता सैनी सम्मान समारोह

नारनौल की कविता सैनी सम्मान समारोह

इस मौके पर नगर पार्षद विशाल सैनी, नगर पार्षद रेखा सैनी, सैनी सभा के प्रधान पद के प्रत्याशी एडवोकेट हरीश सैनी, सभा के पूर्व प्रधान भगवान दास सैनी, लालमन सैनी, धर्मपाल पटवारी, पूर्व पार्षद रिंकी सैनी, गुरु गोबिंद सिंह स्कूल के प्राचार्य रामौतार सैनी, जीआईसीई के निदेशक श्याम लाल सैनी, रामअवतार सैनी पूर्व पैरोकार नगर परिषद, रिटायर्ड हेड मास्टर रामजीलाल सैनी, लालचंद सैनी उर्फ टाला राम, कृष्ण सैनी एडवोकेट, गजानंद सैनी पलंबर, सरला सैनी, गीता देवी, डॉ वर्षा सैनी, विनोद सैनी, मुकेश उर्फ धोलिया, हेतराम सैनी, हजारी लाल, मुकेश सैनी, कालीचरण सैनी, बागवाले, पंकज सैनी, राजकुमार सैनी, रमेश कुमार, रामनिवास ढानी, आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा शुरू : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल। हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश भर में 11 जून से शुरू होकर 26 जून तक चलने वाले विशेष नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक दीपक के नेतृत्व और सख्त निर्देशों के पालन में पुलिस टीम ने नारनौल के वार्ड...
Continue Reading

नारनौल | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
नारनौल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के दिशा-निर्देशन में गुरुवार को पंचायत भवन नारनौल में 70-नारनौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलए-2 के लिए तीन चरणों में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर साकेत कुमार न...
Continue Reading

नारनौल | आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय : विधायक ओमप्रकाश यादव ने दी सलाह

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
नारनौल। विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण को अपनाकर किसान अपनी आय में कई गुना वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने फलदार पौधों, फूलों, मसालों, पॉलीहाउस खेती और बेल वाली सब्जियों की खेती को किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए आधुनिक कृ...
Continue Reading
Advertisement

Trending