नारनौल | 41वीं प्रभात फेरी का आयोजन : राधा रानी भक्ति में डूबा शहर | पुरानी मंडी से शुरू हुई धार्मिक यात्रा

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| नारनौल
नारनौल में 41वीं प्रभात फेरी के दौरान राधा रानी के जयकारों के बीच झूमते श्रद्धालु
नारनौल में 41वीं प्रभात फेरी के दौरान राधा रानी के जयकारों के बीच झूमते श्रद्धालु

नारनौल श्री राधारानी प्रभात फेरी संगठन द्वारा हर रविवार को आयोजित होने वाली प्रभात फेरी की 41वीं कड़ी रविवार को मोहल्ला पुरानी मंडी से प्रारंभ हुई। प्रभात फेरी प्रातः 6.30 बजे शुरू हुई। इस प्रभात फेरी में मुख्य यजमान श्री राजाराम गर्ग ने अपने परिवार के साथ निशान एवं राधा रानी की पूजा करके प्रभात फेरी का शुभारंभ किया।

राधा रानी की पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई प्रभात फेरी में उमड़ी आस्था की भीड़

राधा रानी की पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई प्रभात फेरी में उमड़ी आस्था की भीड़

सर्वप्रथम श्री राधा रानी प्रभात फेरी संगठन के संरक्षक श्री चेतन जिंदल ने श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी के साथ प्रभात फेरी का शुभारंभ किया।श्री प्रेमचंद जी आजाद ने भी नाम मेरी राधा रानी का भजन पर सभी भक्तों को नाचने पर मजबूर किया और अंत में संदीप गोयल ने अपनी सुरीली आवाज से राधे-राधे से सब का मन मोह लिया। प्रभात फेरी पुरानी मंडी, जल महल की गलियों से गुजरते समय ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो वृंदावन की गलियों में राधा रानी के भक्त झूम रहे हों। बच्चे, बूढ़े, महिलाएं और पुरुष सभी भक्ति रस में सराबोर होकर अपने इष्टदेव से प्रार्थना कर रहे थे—“हे प्रभु, हमारे शहर के हर व्यक्ति को सुखी, स्वस्थ और सुरक्षित रखें।

एक समान भाव से इस प्रभात फेरी में सभी लोगों ने सनातन धर्म के जयकारों के साथ प्रभात फेरी का समापन किया। संस्था के उप प्रधान श्री जोगिंदर अग्रवाल ने भी राधा रानी के भक्तों कों ज्यादा से ज्यादा प्रभात फेरी में जोड़ने का निवदेन किया। सचिव श्री सुभाष चंद गर्ग ने पूजन ओर आरती करवाई। अगली प्रभात फेरी रविवार 3 मई 2026 को श्री श्याम मंदिर जौरासी धाम में रखी गई है|

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | युवाओं ने लगाई मीठे पानी की छबील : 82 वर्षीय इमरती देवी बनीं प्रेरणा | सेवा भाव का दिया संदेश

अनीता
|
नारनौल में मीठे पानी की छबील के दौरान राहगीरों को पानी पिलातीं इमरती देवी और युवा।
नारनौल में मीठे पानी की छबील के दौरान राहगीरों को पानी पिलातीं इमरती देवी और युवा।
नारनौल | निज़ामपुर रोड स्थित बाल भवन के पास नौ तपे के अवसर पर पहले ही दिन स्थानीय युवाओं ने मिलकर मीठे पानी की छबील लगाई। कार्यक्रम की सबसे प्रेरक और रोचक बात यह रही कि इस सेवा में 82 वर्षीय इमरती देवी ने भी उत्साहपूर्वक सहयोग दिया। उनकी सक्रिय भागीद...
Continue Reading

नारनौल। छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक : दुर्गा शक्ति टीम ने बताए कानूनी अधिकार | गुड टच-बैड टच पर दी महत्वपूर्ण जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
पीएम श्री जीजीएसएस स्कूल नारनौल में छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करती दुर्गा शक्ति टीम।
पीएम श्री जीजीएसएस स्कूल नारनौल में छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करती दुर्गा शक्ति टीम।
नारनौल। स्थानीय पीएम श्री जीजीएसएस स्कूल में छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और वर्तमान समय की डिजिटल चुनौतियों के प्रति सशक्त करने के उद्देश्य से एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व और संचालन दुर्गा शक्ति टीम की इंचार्ज निरीक्षक मीन...
Continue Reading

नारनौल | जनस्वास्थ्य विभाग में करोड़ों के कथित घोटाले का मामला गरमाया : पाइप लाइन से मोटर तक “बिलों का खेल” जांच के घेरे में | शिकायत पर विभागीय जांच शुरू

हरविन्द्र यादव
|
शिकायतकर्ता
शिकायतकर्ता
नारनौल | महेंद्रगढ़ जिले के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) में कथित वित्तीय अनियमितताओं और फर्जी बिलिंग को लेकर उठा विवाद अब विभागीय जांच तक पहुंच गया है। पाइप लाइन लीकेज, मोटर रिवाइंडिंग, स्ट्रीट लाइट, वाल्व, मैनहोल, आरसीसी स्लैब और अन्य म...
Continue Reading
Advertisement

Trending