ज़िला
गुरुग्राम | प्लास्टिक फैक्ट्री-गोदाम में भीषण आग : दूसरे गोदामों तक पहुंची लपटें, 6 सोसाइटियों में धुएं से अफरा-तफरी
गुरुग्राम। बजघेड़ा क्षेत्र में रविवार सुबह एक प्लास्टिक फैक्ट्री और स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर आसपास के अन्य गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सुबह करीब 5 बजे फैक्ट्री कर्मचारियों को आग का पता चला, जिसके बाद उन्होंने खुद ही पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन प्लास्टिक और स्क्रैप सामग्री के चलते आग तेजी से फैलती चली गई।
इसके बाद तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। आग की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन आसपास का इलाका खाली करवा दिया। वहीं आग से उठता काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया
जिससे बजघेड़ा गांव के साथ-साथ जारा रोसा और परीना हाईराइज सहित 5-6 सोसाइटियों तक धुआं फैल गया और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों के अनुसार स्क्रैप क्रशिंग से जुड़े गोदामों में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और लोहे का सामान रखा होता है, जिससे आग बुझाने में काफी दिक्कत आई। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल टीमों ने आग पर काबू पाया।
इसके बाद मौके पर सर्चिंग अभियान चलाकर यह सुनिश्चित किया गया कि कोई व्यक्ति या जानवर अंदर फंसा न हो। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फायर ब्रिगेड अधिकारी नरेंद्र ने लोगों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में फैक्ट्री और ज्वलनशील सामग्री वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतें और शॉर्ट सर्किट से बचाव के उचित इंतजाम रखें।
नूंह। रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया डिप्टी सीएमओ : स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
चंडीगढ़ | धरना-प्रदर्शन पर रोक लोकतंत्र का गला घोंटना : चौधरी अभय सिंह चौटाला | 25 सितंबर की रैली रोक कर दिखाए सरकार
नांगल चौधरी/नूंह | धूल भरी आंधी के बाद बरसी राहत : बारिश ने बदला मौसम का मिजाज | खिल उठे लोगों के चेहरे
-
नारनौल2 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल4 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | दोस्तपुर में भीषण आग : फायर ब्रिगेड पहुंचने में देरी | ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
-
नारनौल4 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
सतनाली7 days agoसतनाली | तेज आंधी-तूफान से सतनाली के ढाणा क्षेत्र में भारी नुकसान : पेड़ दो हिस्सों में टूटा | सोलर प्लेटें क्षतिग्रस्त
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई : सड़क पर रखा सामान जब्त | सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर भी कटे चालान