रेवाड़ी | निकाय चुनाव से पहले BJP में खींचतान : लक्ष्मण यादव की सफाई, CM दौरे पर टिकी निगाहें

रिपोर्टर: सुरेंद्र गौड़
| रेवाड़ी
रेवाड़ी-धारूहेड़ा निकाय चुनाव से पहले भाजपा में बढ़ी हलचल : Ground Zero News

रेवाड़ी और धारूहेड़ा निकाय चुनाव से पहले भाजपा में अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ रही है। विधायक लक्ष्मण यादव ने विवाद पर सफाई देते हुए राव इंद्रजीत सिंह को बड़ा बताते हुए उनके निर्णय को सर्वोपरि माना है, वहीं अब 2 मई को मुख्यमंत्री के दौरे से हालात संभालने की उम्मीद जताई जा रही है।

रेवाड़ी-धारूहेड़ा में BJP के सामने चुनौती
रेवाड़ी और धारूहेड़ा में 10 मई को होने वाले निकाय चुनाव के लिए मतदान में अब 14 दिन का समय बचा है। ऐसे में भाजपा के भीतर “नॉट ऑल इज वैल” की स्थिति नजर आ रही है। जिला मुख्यालय से लेकर धारूहेड़ा तक पार्टी में धड़ेबाजी खुलकर सामने आ रही है, जिसे विपक्ष अपने पक्ष में भुनाने की कोशिश में जुटा हुआ है। पार्टी के सामने अपनी सत्ता बचाने की चुनौती खड़ी होती दिख रही है।

CM दौरे पर टिकी सबकी नजरें
इस अंदरूनी खींचतान को खत्म करने के लिए अब 2 मई को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रेवाड़ी दौरे पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि इस दौरे के जरिए पार्टी संगठन में एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की जाएगी।

टिकट वितरण से शुरू हुआ विवाद
चेयरमैन उम्मीदवारों के नाम घोषित करने में हुई देरी को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और विधायक लक्ष्मण यादव के बीच उम्मीदवार चयन को लेकर हुई खींचतान से जोड़कर देखा गया। हालांकि अंत में दोनों ही जगह राव इंद्रजीत सिंह की पसंद के उम्मीदवारों को टिकट मिला।

प्रेस कॉन्फ्रेंस से बढ़ा विवाद
टिकट मिलने के बाद भाजपा उम्मीदवार विनिता पीपल की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस ने विवाद को और हवा दे दी। उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर जिला अध्यक्ष और प्रभारी तक का धन्यवाद किया, लेकिन विधायक लक्ष्मण यादव का नाम नहीं लिया। पास बैठी जिलाध्यक्ष द्वारा इशारा करने के बावजूद नाम न लेना चर्चा का विषय बन गया।

नामांकन में गैरमौजूदगी से बढ़ी चर्चा
24 अप्रैल को हुए नामांकन के दौरान रेवाड़ी में राज्यमंत्री गौरव गौतम और धारूहेड़ा में राजेश नागर की मौजूदगी रही, लेकिन विधायक लक्ष्मण यादव की गैरमौजूदगी ने इस विवाद को और गहरा कर दिया। पार्टी के अन्य पदाधिकारी जरूर मौजूद रहे, लेकिन यह गैरहाजिरी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बन गई।

लक्ष्मण यादव की सफाई और बड़ा बयान
पूरा विवाद बढ़ने के बाद विधायक लक्ष्मण यादव ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि राव इंद्रजीत सिंह उनसे बड़े हैं और अगर उन्होंने कुछ कहा भी है तो यह उनका अधिकार है। उन्होंने कहा कि मीडिया और विपक्ष इस मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं, जबकि पार्टी में वरिष्ठ नेताओं के अनुभव को प्राथमिकता देना स्वाभाविक है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी नेता मिलकर रेवाड़ी और धारूहेड़ा में भाजपा को जीत दिलाने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुरुग्राम | फर्जी डॉक्टर बनकर चला रहा था अस्पताल : सीएम फ्लाइंग की रेड में गिरफ्तार | पुलिस ने दर्ज किया केस

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम में फर्जी अस्पताल पर छापेमारी
गुरुग्राम में फर्जी अस्पताल पर छापेमारी
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुग्राम के गांव रिठौज में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध चिकित्सकीय डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक निजी अस्पताल संचालित कर रहा था और मर...
Continue Reading

फरीदाबाद | बिजली चोरी का मामला दबाने के नाम पर रिश्वत : डीएचबीवीएन का एएलएम गिरफ्तार | विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद। स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के छायंसा उपमंडल कार्यालय में तैनात सहायक लाइनमैन (एएलएम) सोनू राम को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ...
Continue Reading

चंडीगढ़ | उषा प्रियदर्शनी बनीं महिला आयोग की चेयरपर्सन : मीना परमार वाइस चेयरपर्सन नियुक्त | 5 सदस्यों को भी मिली जिम्मेदारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य महिला आयोग में नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। उषा प्रियदर्शनी को हरियाणा राज्य महिला आयोग का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है, जबकि मीना परमार को वाइस चेयरपर्सन बनाया गया है। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार न...
Continue Reading
Advertisement

Trending