ज़िला
फतेहाबाद | हनीट्रैप मामले में इंस्टा-क्वीन की बड़ी बहन सुमन गिरफ्तार : फतेहाबाद में युवक को शादी का झांसा देकर फंसाया | आज कोर्ट में होगी पेशी
फतेहाबाद | बहुचर्चित हनीट्रैप मामले में फरार चल रही इंस्टा क्वीन रीतु सिवाच की बड़ी बहन सुमन को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस को सुमन की कई दिनों से तलाश थी। मगर जैसे ही पुलिस को उसके फतेहाबाद आने की भनक लगी तो उसे पुराने बस स्टैंड से पकड़ लिया गया।
आज गुरुवार को पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी ताकि मामले में उससे और पूछताछ की जा सके। सुमन मामला दर्ज होने के बाद भिवानी जिले में अपने चार बच्चों के साथ किराए के मकान में रहने लगी थी। बता दें कि, 7 मई को गांव ढाणी ठोबा निवासी युवक सतपाल की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। सतपाल का आरोप था कि उसे शादी का झांसा दिया गया।
इसके बाद उसके कपड़े उतरवा कर वीडियो बनाकर उसे हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश की गई। उसे झूठे रेप केस में फंसाने का डर दिखाकर ढाई लाख रुपए मांगे गए।
इस मामले में पुलिस ने उसी दिन मुख्य आरोपी रितु सिवाच, उसके साथी पुलिस हेड कांस्टेबल राकेश कुमार व एचकेआरएन ड्राइवर सुनील को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
मामले में पुलिस को अर्जुन, रीना व सुमन की तलाश थी, जो मामला दर्ज होने के बाद से फरार थे। बता दें कि सुमन की अग्रिम जमानत याचिका फतेहाबाद अदालत से 16 मई को खारिज हो गई थी। तभी से पुलिस उसके पीछे लगी थी। सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि पुलिस टीम लगातार सुमन को ट्रैक कर रही थी।
मुखबिर से सूचना मिलने पर उसे पुराने बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। सुमन बस में सवार होकर आ रही थी। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। सुमन, उसके पिता रामफल व बहन नीतू पर राजस्थान के भादरा क्षेत्र के भिरानी थाने में भी ब्लैकमेलिंग व फ्रॉड के आरोप में केस दर्ज है।
चर्चित हनीट्रेप मामले में पता लगा है कि इस मामले में पीड़ित सतपाल के जबरन कपड़े उतरवाने के बाद वीडियो बनाने वाले पुलिसकर्मी को एसआईटी ने जांच में क्लीन चिट दे दी है। हालांकि, उसके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। इस पूरे मामले की जांच के लिए एसपी निकिता खट्टर ने डीएसपी संजय बिश्नोई के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था।
सूत्रों के अनुसार, कुछ समय पहले ही पुलिस में भर्ती हुए कांस्टेबल को हेड कांस्टेबल राकेश व ड्राइवर सुनील ने यूज किया था। वीडियो बनवाने के बाद उसे पुलिस की गाड़ी देकर वापस हुडा चौकी में भेज दिया था। जबकि इस मामले में लेनदेन की डील हेड कांस्टेबल व ड्राइवर ने की थी। पुलिस ने राकेश कुमार की गाड़ी भी जब्त कर ली है, जिसमें पैसे की डील हुई बताई गई।
युवक सतपाल को शादी का झांसा देने वाले उसके पड़ोसी शंकर और उसकी पत्नी अजय देवी से भी इस मामले में पुलिस ने पूछताछ की। मगर उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। सतपाल को इंस्टा क्वीन रीतू सिवाच से शादी के लिए शंकर और उसकी पत्नी ने ही मिलवाया था। सूत्रों के अनुसार, पुलिस जांच में शंकर व उसकी पत्नी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का कोई सबूत नहीं मिला है।
बीमार पति की मौत के बाद शादी कराने का दिया झांसा : पुलिस के मुताबिक, शिकायत कर्ता गांव ढाणी ठोबा के रहने वाले सतपाल ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले उसके पड़ोसी शंकर पंघाल ने उससे कहा कि तुम्हारी फतेहाबाद की एमसी कॉलोनी की महिला रितु से शादी करवा देंगे। उस महिला का पति दिव्यांग है, जिसकी कभी भी मौत हो सकती है।
पीड़ित का कहना है कि इसके बाद मुझे रितु से मिलवाया गया, जिसने मेरा मोबाइल नंबर ले लिया। 6 मई की रात रितु ने मुझे चार मरला कॉलोनी स्थित एक घर में अपनी छोटी बहन से मिलवाने के लिए बुलाया। पीड़ित ने बताया कि वह रितु के कहने पर उसके घर पहुंचा तो उसके साथ जिसकी लड़की को बिठाया गया, वह उसकी बहन की नाबालिग बेटी ही थी। उसके साथ सतपाल के बैठते ही कमरे की लाइट बंद कर दी गई और मौके पर हेड कांस्टेबल राकेश, ड्राइवर सुनील और उनका साथी पुलिसकर्मी आ गए।
पीड़ित का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने जबरन मेरे कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाई और धमकाना शुरू कर दिया कि नाबालिग से रेप के जुर्म में जेल भेज देंगे। इसके बाद मुझे सरकारी गाड़ी में जबरन बैठाकर पहले सब्जी मंडी के पीछे ले गए और फिर शहर थाना के पास खाली प्लॉट में ढाई लाख रुपए मांगे।
पीड़ित के अनुसार, इसके बाद पुलिसकर्मी और भूना मोड़ निवासी एक युवक मुझे ढाणी ठोबा ले गए और एक लाख रुपए ले लिए। इसके बाद महिला और उसके साथियों ने 32 हजार रुपए और ले लिए। बाद में गहने छुड़वाने के नाम पर 30 हजार रुपए और लिए। इस तरह अलग-अलग बहाने बनाकर 3 लाख 50 हजार ठग लिए। रितु की बहन भी हनीट्रैप के मामले में पूरी भागीदार रही है।
सतपाल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में यह भी बताया है कि रितु ने एक दिन कॉल करके उसे फतेहाबाद की धर्मशाला रोड पर बुला लिया। वहां उसे रितु और उसकी फ्रेंड अजय देवी दोनों मिले। रितु ने उससे कहा कि उसे घर के लिए कपड़े खरीदने हैं। इसके बाद अजय देवी ने कहा कि मैंने तुम्हारा रिश्ता करवाया है, मुझे भी कपड़े दिलवा दो। जिसके बाद उसने रितु और अजय देवी दोनों को धर्मशाला रोड स्थित एक क्लॉथ हाउस से 15 हजार रुपए के कपड़े दिलवाए।
फतेहाबाद | ब्रांच से गोरखपुर माइनर में लीकेज : कई एकड़ फसल डूबी | किसान बोले- अधिकारियों ने समय पर नहीं संभाला
नूंह | ईद-उल-अजहा भाईचारे और अमन के माहौल में संपन्न : मस्जिदों-ईदगाहों में उमड़ी भीड़ | सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
नूंह। सवा साल में मिला इंसाफ : पॉक्सो मामले में दोषी को तीन साल की सजा
-
अटेली5 days agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
नांगल चौधरी5 days agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
नारनौल7 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नारनौल6 days agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
-
नांगल चौधरी5 days agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल
-
सतनाली22 hours agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल