ज़िला
रेवाड़ी | राव नरवीर सिंह ने पिता राव मोहर सिंह के नाम पर बायोडायवर्सिटी सिटी पार्क और अमृत सरोवर का किया शिलान्यास : बोले- पांच साल में हरियाणा का AQI सबसे निचले स्तर पर लाने का लक्ष्य
रेवाड़ी। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह ने शुक्रवार को रेवाड़ी स्थित अपने पैतृक गांव बूढ़पुर में अपने पिता एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय राव मोहर सिंह की स्मृति में बायोडायवर्सिटी सिटी पार्क और अमृत सरोवर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर राज्य सरकार का लक्ष्य वर्तमान पंचवर्षीय योजना के दौरान हरियाणा के वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) को सबसे निचले स्तर तक लाना है।

राव नरवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में प्रदूषण कम करने के लिए पुराने वाहनों को सड़कों से हटाने का अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। इसके साथ ही हरियाणा से यमुना में जाने वाले प्रदूषित पानी को शुद्ध कर छोड़ा जाएगा तथा यमुना को स्वच्छ बनाने का कार्य भी निरंतर जारी है।
उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि आने वाले समय में हरियाणा, विशेषकर रेवाड़ी में ग्रीन एनर्जी आधारित उद्योग स्थापित हों। इसके लिए निजी निवेशकों को सभी आवश्यक सुविधाएं और प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि रेवाड़ी के पाल्हावास क्षेत्र में जल्द ही आईएमटी विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

केंद्र और हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की लगातार तीसरी बार सरकार बनने पर जनता का आभार व्यक्त करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार विकास और पारदर्शिता के एजेंडे पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अब नौकरियां पूरी तरह योग्यता के आधार पर दी जा रही हैं और किसी प्रकार के भेदभाव की गुंजाइश नहीं है।
राव इंदरजीत सिंह के नौकरियों में भेदभाव संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की अपनी सोच हो सकती है, लेकिन वर्तमान सरकार में भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित है।
ऑनलाइन ट्रांसफर नीति पर उन्होंने कहा कि पहले राजनीतिक प्रभाव के आधार पर तबादले होते थे, लेकिन अब सरकार ने ऑनलाइन ट्रांसफर व्यवस्था लागू कर पारदर्शिता सुनिश्चित की है।

अपने पिता स्वर्गीय राव मोहर सिंह का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक परिस्थितियों के कारण उन्हें वह पहचान नहीं मिल सकी जिसके वे हकदार थे, लेकिन अब उनके नाम को सम्मानजनक स्थान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें ऐसी महान शख्सियत के घर जन्म लेने का अवसर मिला।
पंजाब के मुख्यमंत्री के वायरल वीडियो से जुड़े सवाल पर राव नरवीर सिंह ने कहा कि जल्द ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।
फतेहाबाद | 621 पेटियां अवैध शराब बरामद : पंजाब से गुजरात जा रही थी खेप | ट्रक सहित तस्कर गिरफ्तार
यमुनानगर। थाना गाँधीनगर पुलिस टीम ने 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म : पॉक्सो के तहत आरोपी गिरफ्तार | न्यायिक हिरासत में भेजा
यमुनानगर। हरनौल में डीजल चोरी का खुलासा : एक और आरोपी गिरफ्तार | पहले भी एक आरोपी जा चुका है जेल
-
सतनाली6 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
सतनाली6 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर5 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा5 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री
-
नारनौल2 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा