रेवाड़ी | राव सातवें आसमान पर और भाजपा धरती पर : सियासी बयान से गरमाई राजनीतिक चर्चा

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| हरियाणा

रेवाड़ी | गत बुधवार को रेवाड़ी में नगर परिषद के भाजपा उम्मीदवार के चुनावी कार्यालय खोलने के अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली की उपस्थिति में राव ने जो कहा वह न केवल समस्त अहीरवाल को एक राजनैतिक संदेश था अपितु भाजपा को भी सीधे शब्दों में राव ने वह कह दिया जो वह कहने आए थे ।

बड़ा राजनैतिक संदेश

सबसे पहले भाजपा उम्मीदवार के विरुद्ध मानेसर नगर निगम चुनाव में राव के समर्थन से जीतने वाली इन्द्रजीत और अन्य निगम पार्षदों को भाजपा ज्वाइन करवा कर राव ने यह स्पष्ट संदेश दे दिया कि यहाँ पार्टी वही है जिसे उनका समर्थन है चाहे पार्टी के नेता या नेतृत्व इसे पसंद करें या न करें।

इसके साथ ही रेवाड़ी के भाजपा विधायक लक्ष्मणसिंह से टिकट पर मतभेद को नकारते हुए उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि उनकी पसंद के उम्मीदवार को जिताना सभी के राजनैतिक अस्तित्व से जुड़ा हुआ है। उन्होंने चील की दृष्टि से देखने की जो बात कही वह लक्ष्मण सिंह समेत तमाम भाजपा नेताओं के लिए यह सख़्त संदेश था कि अगर किसी ने इधर उधर देखा तो उनकी चील दृष्टि उन्हें छोड़ेगी नहीं और ऐसे नेताओं को उसका शिकार होना ही पड़ेगा । उन्होंने अपने सख़्त लहज़े में सब को यह स्पष्ट चेतावनी देते हुए संदेश दिया कि भाजपा में रहना है तो उनके अनुसार ही चलना पड़ेगा।

राव इंद्रजीत सिंह का सख्त संदेश, भाजपा मंच से दिखाया राजनीतिक दमखम

राव इंद्रजीत सिंह का सख्त संदेश, भाजपा मंच से दिखाया राजनीतिक दमखम

इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में उन्होंने जिस तरह से प्रदेश सरकार की आर्बिटल रेल कॉरिडोर के साथ केंद्र सरकार के सहयोग से पाँच नए शहर बसाने की मेगा फ़्लैगशिप परियोजना पर आक्रामक रवैये से प्रहार किया वह न केवल भाजपा को बल्कि सभी को आश्चर्यचकित करने वाला था। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में घोषणा की कि वह इसे होने नहीं देंगे। इन सब बातों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष असहजता से अपनी सहजता बनाए रखने का प्रयास करते नज़र आए।

कुल मिलाकर राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को प्रदेश सरकार और संगठन सहित अपने सभी विरोधियों को यह स्पष्ट संदेश दिया कि सरकार और संगठन में कोई भी फ़ैसला उनकी मर्ज़ी के ख़िलाफ़ नहीं हो सकता है। भाजपा में रह कर उनका विरोध करने वालों को भी यह स्पष्ट संदेश था कि उनकी इच्छा के ख़िलाफ़ कोई भी पार्टी संगठन की राजनीति सम्भव नहीं है ।

जहाँ तक रिवाड़ी नगर परिषद के चुनाव का प्रश्न है जिस तरीक़े से उन्होंने अपनी मर्ज़ी से पार्टी को टिकट देने पर मजबूर किया है उसी तरह से इस उम्मीदवार को जिताना भी भाजपा सरकार और संगठन की मजबूरी होगी और यह राव की मर्ज़ी पर निर्भर है कि बाद में वह इसका श्रेय स्वयं लें या अन्य को भी अपनी मर्ज़ी से कुछ हिस्सा दें। ‘अब अहीरवाल में राव ही भाजपा है और भाजपा राव है’।

Edit By: अंकिता किराड़
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पलवल | मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत नांदेड़ साहिब की यात्रा : 5 मई को स्पेशल ट्रेन रवाना

Array
|
पलवल में तीर्थ यात्रा योजना को लेकर बुजुर्गों में खुशी का माहौल।
पलवल में तीर्थ यात्रा योजना को लेकर बुजुर्गों में खुशी का माहौल।
पलवल | हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को श्री नांदेड़ साहिब की निशुल्क यात्रा करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी श्री नांदेड साहिब जाने वाली स्पेशल ट्रेन को 5 मई को कुरुक्षेत्र जंक्शन से रवाना कर...
Continue Reading

महेन्द्रगढ़ | वर्ल्ड वेटरिनरी डे पर रंगारंग कार्यक्रम : मेधावी छात्रों का सम्मान

Array
|
वर्ल्ड वेटरिनरी डे पर भूमिका कॉलेज सिगड़ा में मेधावी छात्र को सम्मानित करते अतिथि।
वर्ल्ड वेटरिनरी डे पर भूमिका कॉलेज सिगड़ा में मेधावी छात्र को सम्मानित करते अतिथि।
 महेन्द्रगढ़ | भूमिका कॉलेज ऑफ वेटेरिनरी साइंसेज एवं रिसर्च सेंटर में धूमधाम से वर्ल्ड वेटरिनरी डे मनाया तथा मेरिट में आने वाले छात्रों को सम्मानित किया।भूमिका कॉलेज ऑफ वेटरिनरी साइंसेज एवं रिसर्च सेंटर सिगड़ा के चेयरमैन अजय कुमार सिगड़िया के सानिध्य ...
Continue Reading

करनाल | गेहूं बैग में ईंटें भरकर वजन बढ़ाने का खेल उजागर : कुंजपुरा मंडी में वीडियो वायरल, लाइसेंस सस्पेंड

Array
|
कुंजपुरा मंडी में गेहूं की बोरियों से निकली ईंटें, गड़बड़ी का खुलासा
कुंजपुरा मंडी में गेहूं की बोरियों से निकली ईंटें, गड़बड़ी का खुलासा
करनाल।  कुंजपुरा अनाज मंडी एक बार फिर गड़बड़ियों को लेकर सुर्खियों में आ गई है। इस बार मामला गेहूं के बैग में ईंटें भरकर वजन बढ़ाने का सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मंडी प्रशासन हरकत में आया और एक आढ़ती का लाइसेंस सस्पेंड करते...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: