अटेली। एक ही चौक के दो नाम! पहले श्री कृष्णा : अब राव तुलाराम, रिकॉर्ड से खुली सियासत की परतें

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| अटेली

अटेली। कनीना रोड स्थित एक चौक का नामकरण अब बड़ा राजनीतिक और सामाजिक विवाद बनता जा रहा है। तीन साल पहले नगर पालिका द्वारा इसी चौक का नाम “श्री कृष्णा चौक” रखकर जिला प्रशासन से मंजूरी लेने के बाद अब उसी चौक को “राव तुलाराम चौक” नाम देने का नया प्रस्ताव पास होने से स्थानीय राजनीति गरमा गई है।

सबसे बड़ी बात यह है कि अब पुराने सरकारी रिकॉर्ड सामने आने के बाद नगर पालिका की कार्यप्रणाली और नेताओं की राजनीतिक मंशा पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

नई प्रोसिडिंग में नाम गायब

दस्तावेजों के अनुसार 18 मई 2022 को तत्कालीन विधायक सीताराम यादव के कार्यकाल में नगर पालिका की बैठक हुई थी। बैठक में प्रस्ताव नंबर-24 के तहत कनीना रोड स्थित चौक का नाम “श्री कृष्णा चौक” रखने का प्रस्ताव रखा गया था। तत्कालीन पालिका अध्यक्ष द्वारा पेश किए गए इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

अटेली। 18 मई 2022 का पारित किया गया प्रस्ताव नंबर 7

अटेली। 18 मई 2022 का पारित किया गया प्रस्ताव नंबर

पुराना नाम मंजूर, नया प्रस्ताव पास

इसके बाद 23 मई 2022 को बैठक की प्रोसिडिंग तत्कालीन जिला उपायुक्त एवं नगर आयुक्त कार्यालय को भेजी गई। नगर आयुक्त कार्यालय ने 8 जून 2022 को पत्र क्रमांक 937 जारी कर नगर पालिका सचिव को स्पष्ट जवाब दिया कि प्रस्ताव नंबर-7 के तहत “कनीना रोड चौक” का नाम “श्री कृष्णा चौक” रखने का प्रस्ताव संबंधित धाराओं के तहत स्वीकार किया जाता है। यानी प्रशासनिक रिकॉर्ड में यह चौक तीन साल पहले ही “श्री कृष्णा चौक” के रूप में स्वीकृत हो चुका था।

पुराना नाम मंजूर, नया प्रस्ताव पास

लेकिन अब पूरे मामले ने नया मोड़ तब लिया जब 12 मार्च 2026 को नगर पालिका की बजट बैठक में प्रस्ताव नंबर-14 के तहत इसी चौक का नाम “राव तुलाराम चौक” रखने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया।

सबसे हैरान करने वाली बात यह बताई जा रही है कि नई प्रोसिडिंग में चौक का उल्लेख केवल “कनीना रोड चौक” के रूप में किया गया, जबकि नगर पालिका के रिकॉर्ड और जिला प्रशासन की मंजूरी के अनुसार यह चौक पहले ही “श्री कृष्णा चौक” घोषित हो चुका था।

अटेली। 12 मार्च 2026 श्री कृष्ण छिपा कर राव तुलाराम चौक का प्रस्ताव नम्बर 14

अटेली। 12 मार्च 2026 श्री कृष्ण छिपा कर राव तुलाराम चौक का प्रस्ताव नम्बर 14

2022 में नाम स्वीकृत, 2026 में बदलाव का फैसला

यहीं से पूरे मामले ने राजनीतिक रंग पकड़ लिया है। अटेली मंडी में चर्चा है कि जब भाजपा विधायक सीताराम यादव के कार्यकाल में यह चौक “श्री कृष्णा चौक” के नाम पर स्वीकृत हो चुका था, तो फिर तीन साल बाद उसी चौक का नाम बदलने की जरूरत क्यों महसूस हुई? स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल भी चर्चा में है कि वर्ष 2022 में नगर पालिका अध्यक्ष जतिन अग्रवाल थे, यदि वास्तव में राव तुलाराम के नाम पर चौक रखने की भावना थी तो उस समय ऐसा प्रस्ताव क्यों नहीं लाया गया?

रिकॉर्ड छिपाकर नया प्रस्ताव क्यों

वहीं दूसरी ओर वर्तमान नगर पालिका प्रधान संजय गोयल और पूर्व चेयरमैन विकास यादव के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर मानी जाती है। विकास यादव रामपुरा हाउस के खास समर्थक हैं। गत विधानसभा चुनाव के दौरान संजय गोयल खुलकर स्वास्थ्य मंत्री एवं अटेली विधायक आरती राव के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में सक्रिय दिखाई दिए थे। लेकिन अब बदले राजनीतिक समीकरणों के बीच वे सत्ता पक्ष के करीब नजर आ रहे हैं।

अटेली। अब वर्तमान में तैयार किया जा रहा चौक

अटेली। अब वर्तमान में तैयार किया जा रहा चौक

सत्ता और पकड़ मजबूत करने की चर्चा

मंत्री आरती राव के राजनीतिक मंच से वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष संजय गोयल द्वारा यह घोषणा भी की गई कि कनीना रोड चौक का नाम “राव तुलाराम चौक” रखने का प्रस्ताव पास कर दिया गया है। इससे लोग यह कयास लगा रहे हैं कि वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष अपने प्रतिद्वंदी विकास यादव से ज्यादा नंबर बनाने की होड़ में आरती राव के मंच से उन्हें प्रभावित करने के लिए ही श्री कृष्णा चौक का नाम राव तुलाराम नाम का प्रस्ताव पास करवाया है, लेकिन स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या मंच से यह भी बताया गया कि उक्त चौक का नाम पहले ही “श्री कृष्णा चौक” के रूप में जिला प्रशासन द्वारा मंजूर किया जा चुका है?

अटेली। 2022 में प्रस्ताव को डीसी की मंजूरी के बाद लिखा गया श्री कृष्ण चौक

अटेली। 2022 में प्रस्ताव को डीसी की मंजूरी के बाद लिखा गया श्री कृष्ण चौक

अटेली क्षेत्र में अब यह चर्चा जोरों पर है कि कहीं यह पूरा मामला रामपुर हाउस में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत दिखाने और सत्ता पक्ष में नंबर बढ़ाने की कोशिश तो नहीं। लोगों का कहना है कि नेता अपने राजनीतिक हित साधने के लिए धार्मिक भावनाओं और ऐतिहासिक नामों को भी राजनीति का हथियार बना रहे हैं।

सत्ता और पकड़ मजबूत करने की चर्चा

कई लोग यह भी मान रहे हैं कि यदि पहले से स्वीकृत “श्री कृष्णा चौक” का नाम बदलकर “राव तुलाराम चौक” किया जाता है तो इससे आम जनता के बीच गलत संदेश जा सकता है और रामपुर हाउस की छवि पर भी असर पड़ सकता है।

प्रशासन के सामने मंजूरी की चुनौती

अब सबसे बड़ा सवाल जिला प्रशासन पर खड़ा हो गया है। क्या प्रशासन पहले से स्वीकृत “श्री कृष्णा चौक” के बावजूद “राव तुलाराम चौक” के नए प्रस्ताव को मंजूरी देगा? या फिर नगर पालिका अध्यक्ष और संबंधित पार्षदों से यह पूछा जाएगा कि पहले से स्वीकृत नाम को छिपाकर नया प्रस्ताव आखिर क्यों लाया गया?

फिलहाल अटेली मंडी में चौक के नामकरण का यह मामला केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रतिष्ठा और वफादारी की लड़ाई बन चुका है।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | वेद वाटिका में 21 दिवसीय योग शिविर जारी : ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

जितेंद्र सोलंकी
|
गुजरवास की वेद वाटिका में आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास करते ग्रामीण।
गुजरवास की वेद वाटिका में आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास करते ग्रामीण।
अटेली । गांव गुजरवास स्थित वेद वाटिका में चल रहे 21 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में वीरवार को ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर का संचालन कर्ण चौहान ने किया । विशिष्ट अतिथि रीतू गुप्ता ने कहा कि योग भारतीय प्राचीन पद्धति है जो विश्व को सेहत का रा...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल

हरविन्द्र यादव, सुशील शर्मा
|
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
महेंद्रगढ़। नेशनल हाईवे-152D पर बुचावास गांव के निकट मनाली से जयपुर लौट रही पर्यटकों से भरी एक निजी वॉल्वो बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बस के ड्राइवर और कंडक्टर...
Continue Reading

अटेली | गोल्ड मेडल विजेता श्रद्धा यादव का सम्मान : राष्ट्रीय जनसेवा मंडल ने किया भव्य स्वागत

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली मंडी में राष्ट्रीय जनसेवा मंडल अध्यक्ष पवन बाछौदिया एवं गणमान्य जन ताइक्वांडो खिलाड़ी श्रद्धा यादव को सम्मानित करते हए।
अटेली मंडी में राष्ट्रीय जनसेवा मंडल अध्यक्ष पवन बाछौदिया एवं गणमान्य जन ताइक्वांडो खिलाड़ी श्रद्धा यादव को सम्मानित करते हए।
अटेली |  नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र, विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन करने वाली हिंदुस्तान पब्लिक स्कूल अटेली मंडी की छात्रा श्रद्धा यादव के सम्मान म...
Continue Reading
Advertisement

Trending