फतेहाबाद। बीडीपीओ के खिलाफ धरना तीसरे दिन भी जारी : जनप्रतिनिधियों का विरोध तेज, कार्रवाई की मांग

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
फतेहाबाद। बीडीपीओ के खिलाफ धरने पर बैठे पंचायत समिति चेयरपर्सन, सदस्य व सरपंच
फतेहाबाद। बीडीपीओ के खिलाफ धरने पर बैठे पंचायत समिति चेयरपर्सन, सदस्य व सरपंच

फतेहाबाद। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) और जनप्रतिनिधियों के बीच चल रहा विवाद अब गहराता जा रहा है। पंचायत समिति चेयरपर्सन पूजा बरसीन के नेतृत्व में दर्जनों सरपंचों और समिति सदस्यों ने बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी धरना जारी रखा। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

धरने को संबोधित करते हुए चेयरपर्सन पूजा बरसीन ने बीडीपीओ पर पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी उनकी अनुपस्थिति में उनकी आधिकारिक कुर्सी पर बैठते हैं, जो एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि का अपमान है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी अनुमति के बिना उनके निजी कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए, जिसे उन्होंने निजता में दखल और अनावश्यक निगरानी की कोशिश बताया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेने के बजाय उन्हें नीचा दिखाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

धरने में शामिल गांव दरियापुर की सरपंच सुमन रानी के प्रतिनिधि सुरेश कुमार ने अधिकारियों पर विकास कार्यों को बाधित करने का आरोप लगाया और कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों का विकास प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरपंचों पर लगाए जा रहे फर्जी डिग्री के आरोपों को भी बेबुनियाद बताते हुए इसे जनप्रतिनिधियों की आवाज दबाने की साजिश करार दिया। धरने में बड़ी संख्या में सरपंच और पंचायत समिति सदस्य एकजुट नजर आए और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | शराब ठेके से रंगदारी वसूलने वाले दंपति गिरफ्तार : वीडियो बनाकर झूठे केस में फंसाने की देते थे धमकी

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद में रंगदारी वसूली मामले में गिरफ्तार आरोपी दंपति।
फरीदाबाद में रंगदारी वसूली मामले में गिरफ्तार आरोपी दंपति।
फरीदाबाद | थाना मुजेसर पुलिस टीम ने शराब ठेका संचालक से रंगदारी वसूलने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय कॉलोनी निवासी रोहताश (50 वर्ष) के रूप में हुई है। जिनको 13 जून 2026 को गिरफ्तार किया गया। पूछता...
Continue Reading

फरीदाबाद | 7 दिन में 13 साइबर अपराधी गिरफ्तार : पुलिस ने रुपये 21 लाख से ज्यादा रकम बरामद की

धर्मेंद्र यादव
|
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता
फरीदाबाद | पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 6 से 12 जून के बीच फरीदाबाद पुलिस के साइबर थानों की टीम ने एक सप्ताह में 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार ...
Continue Reading

नूंह | दिल्ली-अलवर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : दिलशाद की मौत | पांच घायल | फरार कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

बबीता वर्मा
|
नूंह के दिल्ली-अलवर हाईवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो और मौके पर जुटे लोग।
नूंह के दिल्ली-अलवर हाईवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो और मौके पर जुटे लोग।
नूंह। जिले से गुजर रहे दिल्ली-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग-248ए पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। हादसा आकेड़ा थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और सीएनजी ऑटो की आमने-सामने...
Continue Reading
Advertisement

Trending