ज़िला
यमुनानगर | देशभर में लंबित मामलों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए सुप्रीम कोर्ट की पहल : 21 से 23 अगस्त तक होगी विशेष लोक अदालत
यमुनानगर | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम सुमित्रा कादियान ने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 और 23 अगस्त, 2026 को होगा। यदि आप माननीय उच्चतम न्यायालय के समक्ष लंबित अपने मामलों का निपटारा करना चाहते हैं, तो आप अपने मामले को इस विशेष समाधान समारोह में सूचीबद्ध कराने के लिए निकटतम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं। प्रशिक्षित मध्यस्थ, पक्षकारों को सौहार्दपूर्ण समझौता कराने में सहायता हेतु पूर्व-लोक अदालत बैठकें आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय में आयोजित होने वाले विशेष समाधान समारोह में विचार किए जाने वाले चैक से सम्बन्धित मामले (एन.आई. एक्ट),धन वसूली मामले, अपराधिक मामले जिनमे कानूनी तौर पर समझौता किया जा सकता है, एक्सीडेंट क्लेम केस (एम.ए. सी.टी.), श्रम एवं रोजगार सम्बन्धी विवाद, पारिवारिक विवाद मामले, किराया संबंधी मामले, स्थानान्तरण याचिकाएं (सिविल एवं आपराधिक), भरण-पोषण संबंधित मामले, भूमि अधिग्रहण और भूमि विवाद मामले, सेवाएं संबंधी मामले, राजस्व मामले व अन्य मामले हो सकते है।
उन्होंने बताया कि वकील और पक्षकार हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाइट पर हरियाणा के अधिकार क्षेत्र में उत्पन्न संदर्भित मामलों की सूची देख सकते हैं। यदि आपका मामला पहले से संदर्भित मामलों में शामिल नहीं है, तो आप गूगल फॉर्म के माध्यम से जो कि वेबसाईट https://www.sci.gov.in व https://forms.gle/woYFFEph7pgiTQ7u7 पर उपलब्ध है, विवरण जमा करके अपने मामले को संदर्भित करवा सकते हैं। त्वरित और प्रभावी निपटान, आपसी समझौता सरल प्रक्रिया, अंतिम और बाध्यकारी निर्णय समाधान समारोह के लाभ है।
उन्होंने बताया कि किसी भी पूछताछ एवं समस्या के लिए आप भारत का उच्चतम न्यायालय वन स्टॉप सेंटर दूरभाष नंबर-011-23112428, 011-23112528, 011-23116464, 011-23116465, 011-23115652, ईमेल आईडी speciallokadalat2026@sci.nic.in, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण दूरभाष नंबर-011-23382778, 011-23382121, टोल फ्री नंबर-15100, ई-मेल आईडी-nalsa-dla@nic.in, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला इन्स्टटूशनल प्लॉट नंबर 0172-2562309, टोल फ्री नंबर- 15100, ई-मेल hsisa.haryana@gmail.com, वेबसाईट www.hsisa.gov.in, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़, दूरभाष नंबर- 0172-2718223, 7404257682, ईमेल आईडी-hSecretary-hcisc@phhc.gov.in, वैब साईट-www.highcourt.chd.gov.in में से किसी से भी संपर्क कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए अधिवक्ता एवं पक्षकार अपने निकटतम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सम्पर्क कर सकते हैं।
यमुनानगर | पीओ स्टाफ की बड़ी सफलता : न्यायालय से भगोड़ा घोषित आरोपी गिरफ्तार
यमुनानगर | ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत बड़ी कार्रवाई : 825 नशीली गोलियां और 31 ग्राम स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार
यमुनानगर | अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर उपमंडल स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : नशा तस्करों के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
सतनाली7 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर6 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा6 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री
-
नारनौल3 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा5 days agoपलवल | दहेज प्रताड़ना का आरोप : विवाह के बाद रुपये 7 लाख देने का दावा | अब खाने-पीने और वेतन का भी मांगा जा रहा हिसाब
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। दताल के पास देर रात भीषण हादसा : कई बार पलटी कार | 4 युवक सुरक्षित