यमुनानगर | हर सोमवार और वीरवार लगेगा समाधान शिविर : सुबह 10 से 12 बजे तक सुनी जाएंगी आमजन की समस्याएं

रिपोर्टर: राजीव मेहता
| यमुनानगर

यमुनानगर। हरियाणा सरकार की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की पहल को आगे बढ़ाते हुए जिला प्रशासन यमुनानगर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को समाधान शिविर आयोजित करेगा। उपायुक्त प्रीति ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के अनुरूप इन शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निपटारा सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित जिला सचिवालय के सभागार कक्ष-203 में प्रत्येक सोमवार और वीरवार प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा जिला स्तर के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर भी नियमित रूप से समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को अपने क्षेत्र में ही समस्याओं के समाधान की सुविधा मिल सके।

उपायुक्त प्रीति ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाले प्रत्येक प्रार्थी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाता है और मौके पर ही उसका समाधान करने का भरसक प्रयास किया जाता है। जिन मामलों में दस्तावेजों की जांच अथवा अन्य औपचारिक प्रक्रियाओं की आवश्यकता होती है, उनका भी निर्धारित समय सीमा के भीतर निपटारा सुनिश्चित किया जाता है।

उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करें तथा किसी भी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य लोगों को त्वरित, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध कराना है, ताकि नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।

उपायुक्त ने जिले के नागरिकों से अपील की कि यदि उन्हें किसी भी सरकारी विभाग से संबंधित समस्या या शिकायत है तो वे समाधान शिविर में पहुंचकर अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यमुनानगर | पीओ स्टाफ की बड़ी सफलता : न्यायालय से भगोड़ा घोषित आरोपी गिरफ्तार

राजीव मेहता
|
यमुनानगर | पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस द्वारा भगोड़े आरोपियों और बेल जंपर्स की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के दिशा-निर्देशों पर कार्य करते हुए पी.ओ. स्टाफ की टीम ने ...
Continue Reading

यमुनानगर | ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत बड़ी कार्रवाई : 825 नशीली गोलियां और 31 ग्राम स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार

राजीव मेहता
|
यमुनानगर | पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल पंकज नैन के निर्देशानुसार और यमुनानगर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस ऑपरेशन मैदान 2.0 को सफल बनाने के लिए नशा तस्करों पर लगातार प्रहार कर रही...
Continue Reading

यमुनानगर | अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर उपमंडल स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : नशा तस्करों के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान

राजीव मेहता
|
यमुनानगर | अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर सिविल अस्पताल व्यासपुर में उपमंडल स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप मंडल अधिकारी (ना.) व्यासपुर डॉ. कुलदीप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।...
Continue Reading
Advertisement

Trending