रामपुरा की बेटी का कमाल : पहले प्रयास में फतह की NEET | AIR 6485 हासिल | क्षेत्र का बढ़ाया मान

अटेली क्षेत्र के गांव रामपुरा की होनहार छात्रा अंशु जांगिड़ ने NEET UG 2026 परीक्षा में पहले ही प्रयास में शानदार सफलता हासिल कर परिवार, गांव और पूरे अटेली क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंशु ने परीक्षा में 589 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 6485 हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है और परिजनों के साथ ग्रामीणों ने भी उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
अंशु जांगिड़, अरविंद कुमार और मीना की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ दादा ओमप्रकाश, दादी बिमला देवी, चाचा प्रवीण कुमार, चाची अनीता, चाचा विनेश, चाची सोनू तथा पूरे परिवार के सहयोग, मार्गदर्शन और प्रेरणा को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के निरंतर सहयोग और कठिन परिश्रम के बल पर ही यह सफलता संभव हो सकी।
परिवार के सदस्यों ने अंशु की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों ने भी अंशु की सफलता को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।



