महेंद्रगढ़ | पारदी गैंग से पूछताछ में बड़ा खुलासा : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास में घुसने वाले बदमाश इसी गैंग के सदस्य, चार वारदातों का खुलासा

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| महेंद्रगढ़
महेंद्रगढ़ में पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी।

महेंद्रगढ़ | जिला पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पकड़े गए अंतरराज्यीय पारदी गुलेल गैंग से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में शामिल दो बदमाश 16 मई को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास स्थान पर घुसने और नारनौल क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदात में शामिल थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से अब तक की पूछताछ में चार वारदातों का खुलासा हुआ है।

पुलिस के अनुसार 22 मई को सीआईए नारनौल, सीआईए महेंद्रगढ़ और थाना शहर महेंद्रगढ़ की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय पारदी गुलेल गैंग के सात बदमाशों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए आरोपियों में से दो आरोपी 16 मई को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के आवास स्थान पर घुसने की घटना में शामिल थे। साथ ही नारनौल क्षेत्र से दो बाइक चोरी की वारदात में भी उनकी संलिप्तता सामने आई है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच और पूछताछ में चार वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपियों ने 14 मई को भिवानी शहर क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद 15 मई को महेंद्रगढ़ शहर क्षेत्र में दो बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। वहीं 16 मई को नारनौल क्षेत्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास स्थान पर घुसने और दो बाइक चोरी की घटनाएं करने की बात सामने आई है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर सात आरोपियों को शहर महेंद्रगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में दो आरोपी घायल हो गए। सभी आरोपी मध्य प्रदेश के मूल निवासी बताए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीराम, अभय, अर्जुन, विरेन्द्र, सुनील, चांद और विजय के रूप में हुई है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी विजय पर मध्य प्रदेश पुलिस की ओर से 15 हजार रुपये और चांद पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक आधुनिक स्वचालित पिस्तौल, मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस, एक देसी कट्टा, लोहे का नुकीला सरिया, वायर कटर, प्लास, रेती, पेचकस, मोबाइल फोन, घड़ी और सेंधमारी में इस्तेमाल होने वाली गुलेल सहित अन्य सामान बरामद किया है।

इस मामले में थाना शहर महेंद्रगढ़ में भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को आगे की पूछताछ और अन्य मामलों के खुलासे के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, जबकि मुठभेड़ में घायल दो आरोपी उपचाराधीन हैं।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | मौसम ने बदली करवट , हुई हल्की बारिश

|
नांगल चौधरी | मौसम ने बदली करवट , हुई हल्की बारिश...
Continue Reading

फरीदाबाद | स्कूल की दीवार गिरने से हादसा,10 से ज्यादा बच्चे घायल

|
फरीदाबाद | स्कूल की दीवार गिरने से हादसा,10 से ज्यादा बच्चे घायल...
Continue Reading

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम

|
पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम...
Continue Reading
Advertisement

Trending