महेंद्रगढ़ | करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात : हर गांव को मिलेगी ट्रैक्टर-ट्रॉली, सांसद धर्मबीर सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करते विधायक कंवर सिंह यादव व सांसद धर्मबीर सिंह
विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करते विधायक कंवर सिंह यादव व सांसद धर्मबीर सिंह

महेंद्रगढ़ |  क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देते हुए भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को गांव स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रत्येक गांव को साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन हेतु एक-एक ट्रैक्टर-ट्रॉली उपलब्ध कराई जाएगी।

महेंद्रगढ़ में विभिन्न गांवों में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि देश की 543 लोकसभा सीटों में भिवानी-महेंद्रगढ़ पहला ऐसा लोकसभा क्षेत्र बनने जा रहा है, जहां हर गांव को कचरा प्रबंधन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली दी जाएगी। इस दौरान स्थानीय विधायक कंवर सिंह यादव  और भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव भी मौजूद रहे।

सांसद ने कहा कि केंद्र की सरकार और हरियाणा सरकार की जनहितैषी नीतियों के चलते बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंच रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों को शहरों जैसी आधुनिक सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता है।

विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास

विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास

विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आधारभूत ढांचे को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण, जल संरक्षण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान डेरोली जाट, खातीवास, डालनवास, जड़वा, जेरपुर और डिगरोता समेत कई गांवों में सड़क, जलघर, खेल मैदान, तालाब, टीन शेड, पशु चिकित्सालय, चारदीवारी और जल संरक्षण परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया।

डेरोली जाट में नंदरामदास वाटिका तथा संपर्क सड़कों का उद्घाटन किया गया। खातीवास में संपर्क मार्गों, टीन शेड और खेल सुविधाओं से जुड़े कार्यों का उद्घाटन हुआ। डालनवास में आधुनिक जलघर, पशु चिकित्सालय और खेल मैदान का लोकार्पण किया गया।

जड़वा गांव में जलघर, गऊ घाट, शमशान घाट विकास कार्य और जोहड़ निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया गया। वहीं जेरपुर में तालाब सौंदर्यीकरण और सिंचाई परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। डिगरोता गांव में जल निकाय परियोजना, पिंक जिम हॉल और वॉकिंग ट्रैक सहित कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | बी.के. हरिप्रसाद की नियुक्ति से कांग्रेस संगठन को मिलेगी नई मजबूती : पुनीत बुलान ने दी शुभकामनाएं

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
युवा कांग्रेस महेंद्रगढ़ के जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान।
युवा कांग्रेस महेंद्रगढ़ के जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान।
महेंद्रगढ़। युवा कांग्रेस महेंद्रगढ़ के जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय कांग्रेस संगठन को नई द...
Continue Reading

नूंह। एमडीए की गवर्निंग बॉडी बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा : हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल रहे मौजूद

बबीता वर्मा
|
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मौजूद हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल और प्रशासनिक अधिकारी।
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मौजूद हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल और प्रशासनिक अधिकारी।
नूंह। आयुक्त फरीदाबाद मंडल एवं मेवात विकास अभिकरण (एमडीए) के चेयरमैन संजय जून की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय नूंह में एमडीए की 34वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेवात क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं और विभिन्न योजनाओं की...
Continue Reading

नारनौल | मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष 8 जून को करेंगे नारनौल में भाजपा ज़िला कार्यालय का उद्घाटन : डॉ. यतेंद्र राव

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल | भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने बताया कि आगामी 8 जून को सुबह 9 बजे नारनौल में भाजपा के नव निर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के करकमल...
Continue Reading
Advertisement

Trending