महेंद्रगढ़ | प्रदेश नेतृत्व पर सवाल : पुनीत बुलान का पलटवार | संगठन की जानकारी पर उठे प्रश्न

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
पूर्व जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान
पूर्व जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान

महेंद्रगढ़ | युवा कांग्रेस महेंद्रगढ़ के पूर्व जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने प्रदेश अध्यक्ष के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए महत्वपूर्ण सवालों के स्पष्ट जवाब देने के बजाय उनसे बचने का प्रयास किया गया। जिन विषयों पर पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है, उन पर यह कहना कि “मामला मेरी जानकारी में नहीं है”, प्रदेश नेतृत्व की संगठन पर पकड़ और जानकारी दोनों पर सवाल खड़े करता है।

पुनीत बुलान ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि प्रदेश अध्यक्ष अपने ही गृह जिले में युवा कांग्रेस के उस निर्वाचित जिला अध्यक्ष के संघर्ष और योगदान से अनभिज्ञ हैं, जिसने अनुसूचित जाति समाज से आने के बावजूद सामान्य श्रेणी की सीट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की और लगातार संगठन को मजबूत करने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि जिस पोस्टर पर कालिख पोतने की घटना को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने अनभिज्ञता जताई, वह कोई सामान्य या स्थानीय स्तर की घटना नहीं थी। यह मामला राष्ट्रीय स्तर के समाचार चैनलों और विभिन्न मीडिया माध्यमों में प्रमुखता से प्रसारित और प्रकाशित हो चुका है। ऐसे में इस घटना की जानकारी न होने की बात कहना स्वयं कई प्रश्न खड़े करता है। जब ऐसी घटनाएं राष्ट्रीय स्तर तक चर्चा का विषय बन चुकी हों, तब प्रदेश नेतृत्व का उनसे अनजान होना चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश नेतृत्व को अपने ही जिले के निर्वाचित पदाधिकारियों और संगठन में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी नहीं है, तो यह केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे संगठनात्मक तंत्र का विषय है। इससे कार्यकर्ताओं के बीच यह संदेश जाता है कि उनकी मेहनत, संघर्ष और योगदान को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।

पुनीत बुलान ने कहा कि युवा कांग्रेस की असली ताकत पद नहीं, बल्कि वह कार्यकर्ता है जो हर परिस्थिति में संगठन का झंडा उठाकर खड़ा रहता है। यदि ऐसे कार्यकर्ताओं की आवाज़ को अनसुना किया जाएगा और उनके सवालों को महत्व नहीं दिया जाएगा, तो इससे संगठन मजबूत नहीं बल्कि कमजोर होगा।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संगठन में सवाल पूछना अपराध नहीं बल्कि संगठन को बेहतर बनाने की प्रक्रिया का हिस्सा होता है। असहमति को विरोध और कार्यकर्ताओं की पीड़ा को महत्वहीन समझना किसी भी संगठन के हित में नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्यक है कि जमीनी कार्यकर्ताओं की बात सुनी जाए, उनके सम्मान की रक्षा की जाए और उनके संघर्ष को उचित मान्यता दी जाए। केवल भाषणों से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के प्रति व्यवहार से संगठन की वास्तविक सोच दिखाई देती है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | पहली बार महेंद्रगढ़ पहुंचीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता : अकाल तख्त विवाद पर बोले-भगवंत मान दें इस्तीफा

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल | हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बुधवार को पहली बार जिला महेंद्रगढ़ के दौरे के दौरान नारनौल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों, केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों औ...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का जोरदार स्वागत : कानून व्यवस्था, संगठन विस्तार और विकसित हरियाणा 2047 पर रखी बात

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।
महेंद्रगढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।
महेंद्रगढ़ | हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता का स्वागत कार्यक्रम दौरा बुधवार को महेंद्रगढ़ जिले का रहा। इस दौरान उनका महेंद्रगढ़ के बुचावास और भालखी टोल पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया। इसके बाद जिला...
Continue Reading

नारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के पहली बार महेंद्रगढ़ जिले में आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नेता मंजीत मंडाना के नेतृत्व में नारनौल के आ...
Continue Reading
Advertisement

Trending