ज़िला
महेंद्रगढ़ | तनाव मुक्ति का प्रभावी माध्यम योग : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की फाइनल रिहर्सल संपन्न | 21 जून को हुड्डा पार्क में होगा उपमंडल स्तरीय आयोजन
महेंद्रगढ़ | शुक्रवार को स्थानीय हुडा पार्क में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पायलट रिहर्सल हुई। इस दौरान एसडीएम योगेश सैनी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।
रिहर्सल में एसडीएम योगेश सैनी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों व आमजन ने योगासन किए। योग प्रोटोकॉल की फाइनल रिहर्सल का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ एसडीएम योगेश सैनी ने किया। रविवार 21 जून को सुबह 5.30 बजे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय हुडा पार्क में होगा।
एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि योग हमें तनाव से मुक्ति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए हमें प्रतिदिन योग जरूर करना चाहिए। योग युक्त हरियाणा-नशा मुक्त हरियाणा थीम के साथ शुक्रवार की सुबह महेंद्रगढ़ के चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क परिसर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग प्रोटोकॉल की फाइनल रिहर्सल का आयोजन हुआ। उपमंडल प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों व महेंद्रगढ़ वासियों ने एक साथ योग प्रोटोकॉल फाइनल रिहर्सल में सहभागी बनते हुए योग किया।

एसडीएम योगेश सैनी ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों व नागरिकों को कार्यक्रम के आयोजन के उद्देश्य से अवगत कराया और योग को अपने जीवन की दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 21 जून को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव बतौर मुख्यातिथि रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में एसडीएम योगेश सैनी ने पार्क परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में तहसीलदार अजय कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मनोज कुमार,जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ शशि बाला, आयुर्वेद नोडल अधिकारी डॉ सुमन कुमारी, डॉ नवीन, डॉ हेमंत, डॉ अनील, डॉ पुष्पा, डॉ दीपक सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
कनीना। योग दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में : पीकेएसडी कॉलेज में हुई फाइनल रिहर्सल | 21 जून को विधायक कंवर सिंह यादव होंगे मुख्य अतिथि
पीकेएसडी कॉलेज कनीना में योग दिवस की फाइनल रिहर्सल के दौरान योगाभ्यास करते प्रतिभागी
कनीना। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पीकेएसडी कॉलेज कनीना में शुक्रवार को प्रोटोकॉल योग प्रशिक्षण की फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ...
अटेली। योग दिवस की तैयारियां तेज : खंड स्तरीय योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास आयोजित | योग से होता है सर्वांगीण विकास-डॉ. मंजू शर्मा
योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करते हुए आम जन व अधिकारी गण
अटेली। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए राजकीय महा विद्यालय मे खंड स्तरीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का पूर्व अभ्यास किया गया।इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉक्टर मंजू शर्मा, डॉक्टर चेतन कुमार, डॉक्टर प्रवीण कुमार और डॉक्टर राजेश सैनी ने भगवा...
नारनौल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरी : आईटीआई मैदान में हुआ पूर्वाभ्यास कार्यक्रम | 21 जून को श्रुति चौधरी करेंगी जिला स्तरीय आयोजन की अगुवाई
आईटीआई मैदान में योग अभ्यास करते नागरिक।
नारनौल। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में शुक्रवार को स्थानीय आईटीआई मैदान में जिला स्तरीय योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" तथा "योग युक्त-नशा मुक्त हरियाणा" रखी गई है।...
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
सतनाली5 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
अटेली1 day agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | बनिहाड़ी डेम में मिला 37 वर्षीय व्यक्ति का शव : एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस | डैम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल