नूंह मेवात | युवाओं की ताकत से ही बनेगा विकसित और खुशहाल भारत : शाहिद अख्तर

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा
नूंह दौरे के दौरान युवाओं एवं शिक्षाविदों से संवाद करते कार्यवाहक अध्यक्ष शाहिद अख्तर
नूंह दौरे के दौरान युवाओं एवं शिक्षाविदों से संवाद करते कार्यवाहक अध्यक्ष शाहिद अख्तर

नूंह मेवात | भारत सरकार के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष शाहिद अख्तर ने शनिवार को नूंह दौरे के दौरान युवाओं, शिक्षाविदों एवं अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि भारत की असली ताकत उसके युवा हैं और शिक्षा ही तरक्की व खुशहाली का सबसे बड़ा माध्यम है।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के साथ अल्पसंख्यक शैक्षणिक institutions की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुस्लिम, क्रिश्चियन, सिख, बौद्ध, पारसी और जैन समुदायों द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। बैठक से पहले उन्होंने मेवात के युवाओं के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम में भी भाग लिया।

शाहिद अख्तर ने कहा कि युवाओं को दीनी और दुनियावी दोनों प्रकार की शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। दीनी तालीम इंसान को बेहतर इंसान बनाती है, जबकि दुनियावी तालीम तरक्की और खुशहाली का रास्ता खोलती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही देश और समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।

नूंह दौरे के दौरान की फाइल फोटो

नूंह दौरे के दौरान की फाइल फोटो

उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय की आबादी अधिक होने के बावजूद शैक्षणिक संस्थानों की संख्या अपेक्षाकृत कम है। ऐसे में समुदाय को आगे आकर अधिक से अधिक शिक्षण संस्थान स्थापित करने चाहिए, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके और मेवात का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

कार्यवाहक अध्यक्ष ने युवाओं को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि कुरान शरीफ जीवन जीने का मुकम्मल मार्गदर्शन देती है। साथ ही उन्होंने सर सैयद अहमद खान और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन को आदर्श मानने का आह्वान किया।

उन्होंने युवाओं को नशा मुक्त रहने का संदेश देते हुए कहा कि नशा परिवार, समाज और राष्ट्र तीनों को कमजोर करता है। उन्होंने मेवात क्षेत्र में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाने और काउंसलिंग सेंटर स्थापित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को जरूरी बताते हुए कहा कि युवाओं को स्वच्छ भारत अभियान से जुड़कर अपने गांव, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील करते हुए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का भी उल्लेख किया।

शाहिद अख्तर ने कहा कि मेवात की धरती ने हमेशा देशहित में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और यहां के युवाओं में अपार संभावनाएं हैं। यदि युवा शिक्षा, भाईचारे, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ आगे बढ़ें तो मेवात से भी अनेक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम निकल सकते हैं।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुरुग्राम | घोड़ागाड़ी पर चढ़ कांग्रेस का महंगाई मार्च, पेट्रोल-डीजल और नीट पेपर लीक पर सरकार को घेरा : ताऊ देवीलाल स्टेडियम से मिनी सचिवालय तक प्रदर्शन

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम में महंगाई और नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता।
गुरुग्राम में महंगाई और नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता।
गुरुग्राम | बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को गुरुग्राम में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित इस विरोध मार्च में कांग्रेस कार्...
Continue Reading

फरीदाबाद | स्कूल की दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 10 से ज्यादा बच्चे घायल : 4 की हालत गंभीर, अभिभावकों में भारी रोष

हरविन्द्र यादव
|
फरीदाबाद |  खेड़ी क्षेत्र स्थित भारत कॉलोनी में शुक्रवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब हंस मेमोरियल पब्लिक स्कूल की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय स्कूल परिसर में बच्चे मौजूद थे और देखते ही देखते कई मासूम मलबे की चपेट में आ गए। घटना के...
Continue Reading

नूंह मेवात | गो-तस्करों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा :16 गोवंश मुक्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, ट्रक-पिकअप बरामद, कई थानों में केस दर्ज

बबीता वर्मा
|
कार्रवाई के दौरान मुक्त कराए गए गोवंश
कार्रवाई के दौरान मुक्त कराए गए गोवंश
नूंह मेवात | गो-तस्करी और गोवध से जुड़े मामलों पर नकेल कसते हुए नूंह पुलिस ने शुक्रवार को तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर 16 गोवंश को मुक्त कराया, जबकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वाह...
Continue Reading
Advertisement

Trending