नांगल चौधरी | पुलिस ने युवाओं को दिया नशा मुक्त जीवन का संदेश : महिलाओं को बताए कानूनी अधिकार

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नांगल चौधरी
सिरोही बहाली गांव में जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
सिरोही बहाली गांव में जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम

नांगल चौधरी। नशा मुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा के तहत थाना नांगल चौधरी पुलिस द्वारा गांव सिरोही बहाली में जागरूकता अभियान चलाया गया। निरीक्षक शारदा और उनकी टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

पुलिस टीम ने गांव के मंदिर परिसर में ग्रामीणों को एकत्रित कर नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान युवाओं को बताया गया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों को बर्बाद कर देता है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जो लोग अनजाने में नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं, उन्हें मुख्यधारा में वापस लाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

ग्रामीणों को मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में भी जानकारी दी गई और किसी भी प्रकार की नशे से संबंधित गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने नए आपराधिक कानूनों के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया। लोगों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की मुख्य जानकारियां सरल भाषा में समझाई गईं।

महिलाओं को विशेष रूप से उनके कानूनी अधिकारों और महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं ने भी खुलकर अपने विचार और सुझाव पुलिस टीम के साथ साझा किए।

जागरूकता कार्यक्रम में गांव के सरपंच, गणमान्य नागरिक, महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी/नूंह | धूल भरी आंधी के बाद बरसी राहत : बारिश ने बदला मौसम का मिजाज | खिल उठे लोगों के चेहरे

मंजीत सोनी, बबीता वर्मा
|
नांगल चौधरी में धूल भरी आंधी
नांगल चौधरी में धूल भरी आंधी
नांगल चौधरी/नूंह । क्षेत्र में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। दोपहर के समय पहले तेज धूल भरी आंधी चली, जिससे पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया और सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई। हालात ऐसे बन गए कि वाहन ...
Continue Reading

नांगल चौधरी। युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संदेश : सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर | आत्मरक्षा पर विशेष जोर | वैदिक संस्कारों का संगम

रामपाल फ़ौजी
|
सैदअलीपुर में आर्य वीर चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा शिविर के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथि और प्रतिभागी।
सैदअलीपुर में आर्य वीर चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा शिविर के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथि और प्रतिभागी।
नांगल चौधरी। क्षेत्र के गांव सैदअलीपुर में आर्य समाज के तत्वावधान में सात दिवसीय आर्य वीर चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया। योग गुरु बाबा रामदेव की जन्मभूमि के रूप में प्रसिद्ध इस गांव में आयोजित शिविर में पहले...
Continue Reading

नांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन

मंजीत सोनी
|
NH-148B हाईवे पर बंद पड़ी लाइटों के बीच हादसे के बाद जुटे स्थानीय लोग।
NH-148B हाईवे पर बंद पड़ी लाइटों के बीच हादसे के बाद जुटे स्थानीय लोग।
नांगल चौधरी | NH-148B हाईवे पर सिरोही बहाली टोल प्लाजा के नजदीक गांव सिलारपुर स्थित हेमंत होटल के सामने देर रात एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। लंबे समय से बंद पड़ी हाईवे लाइटों के कारण बाइक सवार युवक को डिवाइडर दिखाई नहीं दिया और उसकी बाइक सीधे ड...
Continue Reading
Advertisement

Trending