नारनौल | बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना : डेढ़ लाख नकदी और सोने-चांदी के गहने चोरी | CCTV कैमरे भी तोड़े

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| नारनौल
नारनौल में चोरी के बाद बिखरा पड़ा घर का सामान।

नारनौल | हरियाणा के नारनौल शहर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना शहर थाना क्षेत्र के पुरानी मंडी स्थित CIA रोड की है।

नारनौल में बंद मकान में लाखों की चोरी, नकदी और गहने लेकर फरार हुए चोर

नारनौल में बंद मकान में लाखों की चोरी, नकदी और गहने लेकर फरार हुए चोर

यहां के निवासी पीड़ित पुष्पेंद्र पुत्र अनुप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने गांव नोलायजा गया हुआ था और बीते कल ही वह अपने घर वापस लौटा। घर पहुंचने पर उसे चोरी की वारदात का पता चला।

बच्चों की फीस के पैसे ले गए

पीड़ित के अनुसार चोर घर से तीन सोने की अंगूठियां, एक चांदी की अंगूठी, एक जोड़ी पाजेब, एक सोने की चेन, एक मंगलसूत्र और दो सोने के कड़े चोरी कर ले गए। इसके अलावा घर में रखी करीब 1.50 लाख रुपये की नकदी भी गायब मिली। पुष्पेंद्र ने बताया कि यह रकम वह 23 मई को ही बैंक से बच्चों की फीस भरने के लिए निकालकर लाया था।

डीवीआर भी तोड़ा

चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद घर में लगे कैमरे भी तोड़ दिए और DVR के साथ वाई-फाई सिम भी अपने साथ ले गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना शहर नारनौल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने किया मामलादर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शिकायत में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305 के तहत अपराध बनता पाया गया। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | कांग्रेस संगठन को नई जिम्मेदारी : राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर जताया आभार

नितिन यादव
|
सुरेन्द्र पाराशर पूर्व सरपंच नांगतिहाडी नारनौल
सुरेन्द्र पाराशर पूर्व सरपंच नांगतिहाडी नारनौल
नारनौल। हरियाणा कांग्रेस संगठन में नई नियुक्तियों के तहत राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई, जिसमें महेंद्रगढ़ जिले की जिम्मेदारी कांग्रेस कार्यकर्ता को सौंपी गई है। नियुक्ति के बाद उन्होंने हरियाणा कांग्रेस प्...
Continue Reading

नारनौल | करोड़ों का सफाई ठेका फिर भी नारनौल गंदगी में डूबा : आखिर जिम्मेदार कौन

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल के मेहता चौक क्षेत्र में सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर, बदबू से परेशान लोग।
नारनौल के मेहता चौक क्षेत्र में सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर, बदबू से परेशान लोग।
नारनौल | शहर में स्वच्छता को लेकर किए जा रहे बड़े-बड़े दावे अब पूरी तरह सवालों के घेरे में दिखाई दे रहे हैं। शहर की गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य बाजारों तक जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। आखिर करोड़ों र...
Continue Reading

नारनौल | शांतिपूर्ण माहौल के बीच अदा की गई नमाज : सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस रही पूरी तरह मुस्तैद

हरविन्द्र यादव
|
महावीर चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में क्षेत्र में गश्त करती पुलिस टीम।
महावीर चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में क्षेत्र में गश्त करती पुलिस टीम।
नारनौल। थाना शहर नारनौल क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को सभी मस्जिदों में नमाज शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में अदा की गई। नमाज के दौरान पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रही तथा कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना प्रा...
Continue Reading
Advertisement

Trending